महाराष्ट्र: शरद पवार किसे देंगे डिप्टी सीएम का पद, दगा देने वाले अजित पवार को या समर्पित नेता जयंत पाटिल को?
नई

बड़ा सवाल- कौन होगा उद्धव सरकार में डिप्टी सीएम
महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में नई सरकार के गठन को लेकर फॉर्मूला फाइनल होने के बाद अब सभी को इंतजार इसी बात का है कि आखिर एनसीपी की तरफ से डिप्टी सीएम किसे बनाया जाएगा। फिलहाल जो नाम इस पद के लिए सबसे आगे माना जा रहा है वो अजित पवार का है। वहीं एनसीपी के दिग्गज नेता जयंत पाटिल का भी नाम इस डिप्टी सीएम को लेकर चर्चा में है। यही वजह है कि पार्टी अभी इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट फैसला नहीं सकी है। हालांकि, न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शरद पवार के भतीजे और एनसीपी के दिग्गज नेता अजित पवार डिप्टी सीएम बन सकते हैं, लेकिन, वो आज शपथ नहीं लेंगे।

अजित पवार या जयंत पाटिल? ये दो नाम सबसे आगे
भले ही अजित पवार का नाम डिप्टी सीएम के तौर पर आगे चल रहा हो लेकिन खबर ये भी है कि पार्टी अभी इस मुद्दे पर किसी तय फैसले पर नहीं पहुंची है। यही वजह है कि डिप्टी सीएम के तौर पर आज कोई भी शपथ ग्रहण नहीं करेंगे। अजित पवार के नाम को लेकर सस्पेंस इसलिए बन रहा है क्योंकि हाल ही में जिस तरह का घटनाक्रम हुआ और अजित पवार ने शरद पवार से अलग जाकर देवेंद्र फडणवीस का समर्थन किया। यही नहीं देवेंद्र फडणवीस ने जब सीएम पद की शपथ ली तो उसी समय अजित पवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई। तब उन्होंने एनसीपी विधायकों के समर्थन का पत्र बीजेपी को दिया था, जिसके बाद उनको सरकार बनाने का न्योता मिला था। हालांकि, बाद में अजित पवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और फडणवीस को भी बहुमत नहीं होने की वजह से इस्तीफा देना पड़ा था।

अजित नहीं क्या जयंत पाटिल होंगे डिप्टी सीएम
जयंत पाटिल के नाम पर चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि अजित पवार जब अचानक ही देवेंद्र फडणवीस के साथ चले गए थे तो एनसीपी ने अजित पवार को विधायक दल के नेता के पद से हटाकर जयंत पाटिल को विधायक दल का नया नेता चुना था। इससे पहले अजित पवार इस पद पर थे, लेकिन उनके हटाए जाने के बाद सारे अधिकार शरद पवार ने जयंत पाटिल को दिए थे। यही वजह है कि जयंत पाटिल का नाम डिप्टी सीएम के तौर पर चर्चा में है, फिलहाल इस पर आखिरी फैसला एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ही करेंगे।

सीएम उद्धव के साथ ये नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ
वहीं बात करें आज हो रहे शपथ ग्रहण की तो उद्धव ठाकरे आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के दो-दो मंत्री शपथ लेंगे। शिवसेना की ओर से संजय देसाई और एकनाथ शिंदे, कांग्रेस की ओर से अशोक चव्हाण और बालासाहेब थरोट मंत्री पद की शपथ लेंगे। एनसीपी की ओर से जयंत पाटिल और छगन भुजबल शपथ लेंगे, हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि डिप्टी सीएम कौन बनेगा। इस बीच अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाने की मांग जरूर उठ रही है।
इसे












Click it and Unblock the Notifications