तमिलनाडु की पूर्व CM जयललिता की मौत पर समिति ने सौंपी रिपोर्ट, इन तीन लोगों के खिलाफ जांच की मांग

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक नेता जे जयललिता की मौत की जांच के लिए गठित अरुमुगासामी जांच आयोग ने शशिकला समेत तीन अन्य के खिलाफ जांच की मांग की है। इसी को लेकर अरुमुगासामी जांच समिति की रिपोर्ट मंगलवार को राज्य विधानसभा में पेश की गई। समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शशिकला, जयललिता के निजी डॉक्टर के एस शिवकुमार और तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव राधाकृष्णन व तत्कालिक स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर दोषी पाए गए हैं। ऐसे में इन सबके खिलाफ जांच का आदेश दिया जाना चाहिए।

jailalitha case report

इससे पहले अगस्त में जे जयललिता की मौत की जांच के लिए नियुक्त सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अरुमुगासामी आयोग ने सचिवालय को रिपोर्ट सौंपी थी। समिति की तरफ से यह रिपोर्ट पांच साल बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को भेजी गई थी। आपको बता दें कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का निधन 2016 में इलाज के दौरान हो गया था। उनकी मौत के बाद अस्पताल के इलाज प्रणाली पर राजनीति गरमा गई थी। जिसके बाद मामले की जांच के लिए सेवानिवृ्त्त न्यायमूर्ति अरुमुगासामी की निर्देशन में एक समिति का गठन किया गया था।

इस समिति का गठन तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम के अनुरोध पर किया गया था। आयोग को 22 सितंबर 2016 को दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के अस्पताल में भर्ती होने की परिस्थितियों, स्वास्थ्य की स्थिति सहित अन्य पहलुओं के जांच की जिम्मेदारी दी गई थी।

जानकारी के मुताबिक जांच समिति की तरफ से 608 पन्नों की रिपोर्ट तमिल में और 500 पन्नों की रिपोर्ट अंग्रेजी में सौंपी गई है। जांच समिति की तरफ से रिपोर्ट 159 लोगों के बयान के आधार पर तैयार की गई है। हालांकि, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों के पैनल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जयललिता का इलाज सही चिकित्सा पद्धति के अनुसार हुआ था। बता दें कि इसी रिपोर्ट के आधार पर ही अपोलो अस्पताल को भी क्लिनचीट दी गई है।

एम्स के डॉक्टरों के पैनल रिपोर्ट में दावा किया है कि जयललिता के इलाज में अपोलो अस्पताल की तरफ से किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई है। पैनल अपोलो की जांच से पूरी तरह संतुष्ट है।

ये भी पढ़ें- MK Stalin on Language: तमिलनाडु में 'हिंदी थोपने के प्रयास' पर पीएम मोदी को सीएम एमके स्टालिन ने लिखा पत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+