जयललिता की भतीजी दीपा ने कहा, शशिकला 33 साल तक 'अम्‍मा' के साथ रहीं, तो क्‍या सीएम बन जाएंगी

दीपा जयकुमार ने कहा कि वो बहुत जल्‍द एक नई पार्टी का ऐलान करेंगी और खुद चुनाव लड़ेंगी। दीपा ने जयललिता की मौत पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया।

चेन्‍नई। तमिलनाडु की दिवंगत मुख्‍यमंत्री जयललिता की भतीजी दीपा जयकुमार ने शशिकला को तमिलनाडु का सीएम बनाए जाने का विरोध किया है। एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस दीपा जयकुमार ने कहा कि तमिलनाडु की जनता शशिकला को सीएम मानने के लिए कभी तैयार नहीं होगी। दीपा ने आगे कहा कि तमिलनाडु की जनता ने इसलिए एआईएडीएमके को वोट नहीं दिया कि वो शशिकाला को मुख्‍यमंत्री के तौर पर देखे।

Jayalalitha’s niece joins chorus opposing Sasikala as Tamil Nadu CM

दीपा जयकुमार ने कहा कि वो बहुत जल्‍द एक नई पार्टी का ऐलान करेंगी और खुद चुनाव लड़ेंगी। दीपा ने जयललिता की मौत पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अस्पताल की सफाई ही इस मामले में काफी नहीं है। दीपा ने सवाल उठाया और कहा कि डॉक्टर इससे पहले सफाई पेश करने सामने क्यों नहीं आए। दीपा जयकुमार ने सवाल उठाए हैं कि अगर अस्पताल में सबकुछ ठीकठाक था तो मुझे अस्पताल के गेट पर क्यों रोका गया। उन्होंने कहा है कि मुझे इतना पता है कि जयललिता तनाव में थीं। पढ़ें- धक्का देने के बाद हुई थी जयललिता की मौत: AIADMK नेता ने लगाए 10 आरोप

दीपा ने कहा कि जयललिता को जब से अस्‍पताल में भर्ती कराया गया मैं उसी दिन से कह रही थी कि मुझे अंदर जाने दिया जाए, लेकिन मुझे मना कर दिया गया। इतना ही नहीं मुझे किसी तरह का संपर्क करने से मना कर दिया गया। दीपा जयकुमार ने कहा है कि एआईएडीएमके पार्टी के भीतर हलचल है। उन्होंने कहा है कि किसी सीएम के साथ 33 साल रहने को सीएम बनने की योग्यता नहीं मानी जा सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+