18 साल पहले ऐसी दिखती थीं जया किशोरी, डांस का वीडियो आया सामने

Jaya Kishori Viral Video: मोटिवेशनल स्पीकर और कथा वाचक जया किशोरी काफी सुर्खियों में रहती हैं। उनके गाए भजन और उनकी कहीं बातें अक्सर सोशल मीडिया पर छायी रहती है। आज के युवा उन्हें बेहद पसंद करते हैं। राजस्थान की मूल निवासी जया अब कोलकाता में रहती हैं।

आज के समय में लोग जिन्हें जया किशोरी के नाम से जानते हैं दरअसल उनका असली नाम जया शर्मा है। 28 साल की जया, कृष्ण कथा वाचन से सुर्खियों में आईं थी। उनके सिंगिंग के बारे में तो आप सभी को पता होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि जया किशोरी एक ट्रेंड कथक डांसर भी हैं।

Jaya Kishori

दरअसल, उनका 18 साल पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये वीडियो एक डांस कॉम्पिटिशन का है। सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाला एक डांस शो, बुग्गी वुग्गि में जया बतौर कंटेस्टेंट आईं थी। जहां उन्होंने शो के जजेज को बताया कि उन्होंने एक साल तक क्लासिकल डांस सीखा है। साथ ही उन्हें सिंगिंग का शौक है।

बतौर कंटेस्टेंट शो में पहुंची जया 10 साल की थी। वो अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ आईं थी। जहां उन्होंने बताया कि वो पिछले 2 साल से डांसिंग और एक साल से सिंगिंग कर रही हैं। वायरल वीडियो में जया मरून कलर के लहंगे में बेहद प्यारी लग रही हैं।

https://youtu.be/hGb32swNpFU?si=x_OvDpVx6HDsYiQg

उन्होंने कृष्ण भजन पर अपना डांस प्रस्तुत किया था। जया वीडियो में कृष्ण भजन गाती भी नजर आ रही हैं। वीडियो में जया के पिता बता रहे हैं कि परिवार में रोक टोक होने की वजह से उन्होंने जया को फिल्मी गानों की जगह भजन पर डांस करना और भजन गाने की ट्रेनिंग दिलवाई। 18 साल पुराना जया किशोरी का ये वीडियो लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

यह देखें: Bhojpuri Film: 'जया’ का ट्रेलर आउट, माही श्रीवास्तव ने कहा किरदार निभाने में रोंगटे खड़े हो गए थे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+