Merry Christmas 2019: कश्मीर में जवानों ने गाना गाते हुए मनाया क्रिसमस, देखें Video
श्रीनगर। क्रिसमस का त्योहार ईसा मसीह (Jesus Christ) के जन्मोत्सव के मौके दुनियाभर में मनाया जाता है। ये त्योहार हर साल 25 दिसंबर को आता है। इसे बहुत से लोग बड़ा दिन भी कहते हैं। इस मौके पर गिरिजा घरों को खूब सजाया जाता है। ऐसा मानना है कि ईसा मसीह ईश्वर के पुत्र थे। इस मौके पर जवानों ने भी कश्मीर में एलओसी पर क्रिसमस मनाया है।
Recommended Video
Merry Christmas 2019: LoC पर जवानों ने मनाया Christmas, गाया Jingle bells... | वनइंडिया हिन्दी

इसका एक वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जवान गाना गाते हुए बर्फबारी के बीच क्रिसमस का त्योहार मना रहे हैं। वीडियो में सैंटा क्लॉज की पोशाक में भी एक व्यक्ति को देखा जा सकता है। आसपास बेहद ही खूबसूरत स्नोमैन नजर आ रहे हैं। सभी जवान बेहद खुशी के साथ क्रिसमस मना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications