इंसानियत: जावेद खान ने पत्नी के गहने बेच कर ऑटो को बनाया एंबुलेंस, कोरोना मरीजों की कर रहे फ्री सेवा
Javed Khan made an ambulance in auto by selling wife's jewelry, doing free service for corona patients,
भोपाल, अप्रैल 30: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में आक्सीजन, बेड और इलाज के लिए भटकते हुए लोगों की मजबूरी का लोग फायदा उठा रहे हैं। कालाबाजारी करने वाले लोग आपदा को अवसर बना रहे है। कोरोना में अपने ही अपनों के काम नहीं आ रहे। हर दिन इंसानियत तार-तार होती नजर आ रही, वहीं इस महामारी में ऐसे भी इंसान हैं जो अपना सब कुछ दांव पर लगाकर मानव सेवा में जुटे है। इन्हीं में एक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के ऑटो ड्राइवर जावेद खान हैं। जिन्होंने इस आपदा के समय में इंसानियन की मिसाल कायम की है।

आटो को बनाया एंबुलेंस
कोरोना के तांडव के बीच जावेद खान के जज्बें को देखकर आप भी सलाम करेंगे। दरअसल जावेद खान जिस आटो को दिन भर चला कर अपना और अपने परिवार का पेट भर रहे थे उसी ऑटो को उन्होंने एंबुलेंस में तब्दील कर दिया है और मरीजों को मुफ्त में अस्पतालों में ले जाता है। ड्राइवर जावेद ने बताया कि "मैंने सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों पर देखा कि एम्बुलेंस की कमी के कारण लोगों को अस्पतालों में कैसे ले जाया जा रहा है। इसलिए मैंने ऐसा करने के बारे में सोचा।"

जावेद खान निशुल्क अस्पताल ले जा रहे हैं
जावेद खान ने कहा एंबुलेंस और ऑक्सीजन की कमी से लोग अपने मरीजों को अस्पताल लेकर नहीं जा पा रहे हैं। इसलिए मैंने अपने ऑटो को ऑक्सीजन से लैस एंबुलेंस में तब्दील कर दिया मैं दिन भर में कई मरीजों को अस्पताल ले जाता हूं। जावेद इस काम के लिए किसी से कोई रुपया नहीं लेते हैं वो लोगों की फ्री में काम कर रहे हैं।

जावेद खान ने गहने बेच कर ऑटो में लगवाया ऑक्जीजन सिलेंडर
जावेद ने इस नेक काम के लिए अपनी पत्नी के ज्वेलरी बेच दी और अपने ऑटो में आक्सीजन की व्यवस्था के लिए ऑक्सीजन केंद्र के बाहर लाइन में खड़ा रहा और एक सिलिंडर भराकर अपने ऑटो में रख दिया अब जिस मरीज को आवश्यकता होती है उसे ऑटो में ले जाकर अस्पताल पहुंचा देता हूं।

ऑटो एंबुलेंस से मरीजों को अस्पताल पहुंचा कर बचाई जान
जावेद ये काम पिछले 15 दिनों से कर रही है अब तक नौ गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाकर एडमिट करवा चुके हैं। जावेद खान की इस सर्विस के बारे में जाने और मजबूर लोग उनसे संपर्क कर सके इसलिए जावेद ने अपना मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।












Click it and Unblock the Notifications