रंगोली चंदेल का Tweet-'जावेद अख्तर ने दी थी कंगना को धमकी और महेश भट्ट ने फेंकी थी चप्पल'

नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों के लेकर हमेशा चर्चा में रहने वालीं बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेर ने एक बार फिर से ट्विटर पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। रंगोली ने ट्वीट किया है कि हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने उनकी बहन कंगना को एक बार धमकी दी थी कि वो फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन से माफी मांगे, वरना उनके लिए ठीक नहीं होगा।

'जावेद अख्तर ने दी थी कंगना को धमकी और महेश भट्ट ने फेंकी थी चप्पल'

'जावेद अख्तर ने दी थी कंगना को धमकी और महेश भट्ट ने फेंकी थी चप्पल'

दरअसल ट्विटर पर एक ट्विटर यूजर ने जावेद अख्तर के उस बयान का जिक्र किया था, जिसमें उन्होंन पीएम मोदी को Fascists बताया था, जहां जावेद अख्तर ने ये बात कही थी, वहां पर फिल्ममेकर महेशभट्ट भी थे, यूजर ने पीएम मोदी से सवाल किया कि 'यह कैसा Fascism है , नरेंद्र मोदी जी? लोग आपको हर दिन Fascists कहते हैं, एक दिन में 5 बार और फिर भी छूट जाते हैं, प्लीज जरा हमें समझाने की कोशिश कीजिए।

'वे पीएम को फासिस्‍ट कहते हैं, चाचा जी आप दोनों क्‍या हो?'

जिस पर पीएम मोदी का तो रिएक्शन नहीं आया लेकिन रंगोली चंदेर ने कहा कि जावेद अख्‍तर, ने एक बार कंगना को घर पर कॉल किया और धमकी देते हुए कहा कि वह ऋतिक से माफी मांगें और महेश भट्ट ने कंगना पर पर चप्‍पल फेंकी थी क्‍योंकि उन्‍होंने सूइसाइड बॉम्‍बर का रोल करने से इनकार कर दिया था, वे पीएम को फासिस्‍ट कहते हैं, चाचा जी आप दोनों क्‍या हो?'

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रंगोली का Tweet

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रंगोली का Tweet

रंगोली का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोग सोशल मीडिया पर इस ट्वीट पर काफी रिएक्शन दे रहे हैं, दरअसल सुपरस्टार ऋतिक रोशन पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कुछ साल पहले संगीन आरोप लगाए थे, कंगना ने कहा था कि ऋतिक ने उनसे शादी करने का वादा करके उनके साथ प्रेम का नाटक किया था।

ऋतिक ने कंगना को कहा था झूठा

हालांकि ऋतिक ने कंगना की सारी बातों से इंकार किया था, इसके बाद कंगना ने एक न्यूज चैनल के पॉपुलर शो में ऋतिक और उनके पिता को लेकर काफी कुछ कहा था, कंगना ने कहा कि इन लोगों ने पुलिस को अपनी ओर मिला लिया और अपनी पोजिशन का यूज किया, जिसके कारण उनकी बात नहीं सुनी गई बल्कि उन्हें डराया भी गया।

 बदस्तूर जारी है कंगना बनाम रोशन परिवार की जंग

बदस्तूर जारी है कंगना बनाम रोशन परिवार की जंग

कंगना ने कुछ वक्त पहले कहा था कि बॉलीवुड ऐसे लोग भी हैं जो लड़कियों को प्रेम का झांसा देते हैं, उनसे झूठे वादे करते हैं, उनसे शादी या काम के बहाने रिलेशन बनाते हैं, ये भी एक तरह का उत्पीड़न है, ये वो लोग हैं जो अपनी पत्नी को ट्राफी की तरह रखते हैं लेकिन उसके पीठ पीछे एक जवान लड़की संग रिलेशन बनाते हैं, कंगना का इशारा फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन की ओर था, जब उनसे पूछा गया कि क्या आप ऋतिक के लिए कह रहीं तो उन्होंने खुलकर कहा, हां मैं उनकी ही बात कर रही हूं, उनके साथ किसी को काम नहीं करना चाहिए, ऐसे लोगों को बायकॉट करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+