Ayodhya Verdict के बाद जावेद अख्तर ने रखी मांग, कहा-5 एकड़ जमीन पर बने मस्जिद की जगह हॉस्पिटल
नई दिल्ली। देश के सबसे पुराने विवाद अयोध्या राम मंदिर विवाद पर 9 नवंबर को फैसला आ गया। सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद की विवादित जमीन राम मंदिर निर्माण के लिए दे दी। वहीं मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ जमीन मस्जिद निर्माण के लिए देने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत देशभर के लोगों ने किया। वहीं बॉलीवुड ने भी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया और इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों ने अयोध्या विवाद पर आए फैसले का स्वागत करते हुए अपनी राय रखी।

गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ की। उन्होंने मुस्लिम समुदाय को 5 दी जाने वाली 5 एकड़ जमीन के लिए एक सालह भी दी। जावेद अख्तर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार मस्जिद निर्माण के लिए 5 एकड़ जमीन पर हॉस्पिटल बनाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ये बहुत अच्छा होगा अगर 5 एकड़ मिली जगह पर चेरिटेबल हॉस्पिटल बना दिया जाएगा । उस अस्पताल में सभी समुदाय के लोगों का समर्थन भी मिलेगा।
वहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और कहा कि अब अयोध्या विवाद के खत्म होने पर मुसलमानों को मोहब्बत और माफी इन दो सद्गुणों का पालन कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस फैसले को लेकर अब आगे बढ़ते जाएं। उन्होंने कहा कि अयोध्या मामले पर फैसला आने के बाद जिस तरह से देश के लोगों ने शांति और सौहार्द्र दिखाया है वो काबिले-तारीफ है।












Click it and Unblock the Notifications