'जब शुरू किया है तो खत्म करना ही पड़ेगा', कंगना रनौत के साथ विवाद पर बोले जावेद अख्तर

मुंबई, 7 अप्रैल। मशहूर लेखक व गीतकर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के खिलाफ दायर मानहानि के मामले को अडिग है। उन्होंने अपनी शिकायत पर कोर्ट में सुनवाई के दिन वे अंधेरी मजिस्ट्रेट अदालत में मौजूद रहे। हालांकि मजिस्ट्रेट के छुट्टी पर रहने के कारण मामले में सुनवाई नहीं हो सकी लेकिन वे अपने पक्ष को लेकर काफी कांफिडेंट दिखे। उन्होंने कहा कि जब शुरू कर दिया तो उसे हर हाल में निभाना है।

Javed and Kangana

गीतकर जावेद अख्तर के मामले की सुनवाई मुंबई अंधेरी की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही है। गुरुवार को मामले में सुनवाई की तारीख कोर्ट ने तय की थी। लेकिन मजिस्ट्रेट के छुट्टी पर रहने के कारण कोर्ट ने अगली तारीख दे दी। अब अदालत अख्तर के मामले में 2 मई को सुनवाई करेगी। कंगना रनौत ने साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद गीतकार जावेद अख्‍तर को लेकर एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने नेपोटिज्म को लेकर चर्चा की थी। कंगना रनौत ने जावेद अख्तर पर फिल्म इंडस्ट्री में गुटबाजी करने और नेपोटिजम को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। इस बयान के बाद जावेद अख्तर ने उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का आरोप लगाते हुए अभिनेत्री कंगना रानौत के विरुद्ध के मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया था।

अख्तर ने कोर्ट में कहा है कि कंगना रनौत ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में उनके खिलाफ मानहानिकारक बयान दिए थे। इससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा था। गुरुवार को मुंबई अंधेरी की 10वीं मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत पहुंचे जावेद अख्तर ने बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ लेकर विवाद पर कहा कि जब शुरू कर दिया तो खतम करना ही पड़ेगा। अख्तर ने कहा कि मैं हर बार कोर्ट आने की कोशिश करता हूं।

वहीं अख्तर के वकील जय भारद्वाज ने कहा कि उनकी कोर्ट में उपस्थिति दर्ज की जा चुकी है। अब वे जा सकते हैं। कंगना के खिलाफ लगाए गए आरोप एक बैठक से संबंधित हैं जिसमें अख्तर, कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी अदालत के सामने कहना है उसके लिए कंगना को स्वयं कोर्ट आना पड़ेगा। यह सब अधिवक्ता के माध्यम से नहीं किया जा सकता। बता दें कि बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत म के खिलाफ मशहूर लेखक जावेद अख्‍तर इससे पहले मामले में कंगना को गैर जमानती वारंट पर अरेस्‍ट करने का आदेश देने की कोर्ट में अपील भी कर चुके हैं। लेकिन इस अपील को कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+