वसुंधरा और राजनाथ सिंह ने मेरे साथ विश्‍वासघात किया: जसवंत

Jaswant Singh
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह ने सोमवार को राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह पर विश्वासघात करने और पार्टी का टिकट न देने का आरोप लगाया है। जसवंत ने कहा कि उन्होंने वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री और राजनाथ को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की सिफारिश की थी। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरने के बाद अपने समर्थकों से कहा कि उन्होंने मेरे साथ विश्वासघात किया है।

बाड़मेर में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने ही वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री पद और राजनाथ सिंह को भाजपा अध्यक्ष बनाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि वह 9 बार बाड़मेर से लोकसभा सदस्य रहे हैं और वह इस बार भी यानी 10वीं बार भी यहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं। आडवाणी ने इसके लिए मुझे आश्वस्त भी किया था। उन्होंने कहा कि बदले में टिकट उस व्यक्ति को दिया गया जो कांग्रेस छोड़कर महज चंद दिनों पहले भाजपा ज्वाइन किया था।

जसवंत ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट न मिलने से नाराज वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह ने सोमवार को बाड़मेर लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। जसवंत के करीबी सूत्रों ने बाड़मेर से आईएएनएस को फोन पर बताया, "उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया, लेकिन उन्होंने अब तक भाजपा से इस्तीफा नहीं दिया है।" वह बाड़मेर में आज आयोजित रैली और अपने समर्थकों के साथ बैठक करने के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+