BB14: जैस्‍मीन ने दी रुबीना को धमकी, कहा-आपके ऐसे पर्सनल राज खोलूंगी, जो TV पर अच्छी नहीं लगेंगी', देखें Video

BB14: जैस्‍मीन ने दी रुबीना को धमकी, कहा-आपके ऐसे पर्सनल राज खोलूंगी, जो TV पर अच्छी नहीं लगेंगी', देखें Video

मुंबई: Bigg Boss 14 में घर के बंटवारे वाले टास्‍क ने रुबीना दिलैक और जैस्मीन भसीन की दोस्ती में दरारा डाल दी है। ( Rubina Dilaik and Jasmin Bhasin) दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई है। गुरुवार (26 नवंबर) को दिखाए गए एपिसोड में रुबीना और जैस्मीन भसीन निक्ली तंबोली के लिए आपस में जमकर लड़ती हैं। जिसके बाद रुबीना का उनके पति अभिनव शुक्ला के साथ भी बहस होती है। लेकिन शुक्रवार ( 27 नवंबर) को दिखाए जाने वाले प्रोमो में दिखाया गया है कि जैस्मीन रुबीना को धमकी देते हुए दिखाई दे रही हैं, जिसमें वो कहती हैं कि वो रुबीना के ऐसे पर्सनल राज खोलेंगी...जो TV पर देखने में अच्छे नहीं लगेंगे।

Bigg Boss 14

चैनल द्वारा शेयर किए गए प्रोमो वीडियो में दिखाया जा रहा है कि जैस्‍मीन और रुबीन के बीच जमकर बहस होती है। टास्क में शुक्रवार को बाथरूम के लिए बंटवारा होगा। अपनी सफाई में जैस्मीन कहती हैं, 'समझ गई कि आपका असली रूप क्‍या है, चालाकी वाले खेल किसी और के साथ खेलना, मुझसे नहीं।' रुबीना इस पर जैस्मीन को कहती हैं, 'जो भी बोलना है मेरे सामने बोलना, मेरे पीठ पीछे नहीं।'

बाथरूम एरिया के बंटवारे के लिए रुबीना कहती हैं कि कुछ देर पहले ही निक्‍की ने गुस्से में लगेज रूम में तोड़फोड़ की है। इस टास्क पर घर की कैप्टन और मुखिया कविता कहती हैं कि लगेज रूम बाथरूम में नहीं आता है।

इसपर रुबीना और जैस्मीन में फिर से बहस होती है। जैस्मीन को रुबीना कहती हैं कि आज फिर हमें लगेज एरिया की ओर क्यों नहीं जाने दिया गया। जैस्मीन जवाब में कहती हैं कि घर में सबसे पहले लगेज रूम के अनुशासन को रुबीना और अभ‍िनव ने तोड़ा है...क्योंकि उन्हीं दोनों ने चार लोगों का स्पेस लिया हुआ।

दोनों के बीच झगड़ा बढ़ता है जैस्मीन धमकी भरे अंदाज में कहती हैं, 'अगर वह अपने पर आ गईं तो आपके (रुबीना) ऐसे पर्सनल बातों का खुलासा कर सकती हूं, जो नेशनल टीवी पर अच्‍छी नहीं लगेंगी।' जवाब में रुबीना कहती हैं, तुमको टास्क जीतने के लिए अगर पर्सनल स्‍पेस में घुसना है तो करो और अपना स्तर खुद ही गिराओगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+