अपने सबसे खास दोस्त के साथ अहमदाबाद की मस्जिद जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी
अहमदाबाद। अहमदाबाद की मशहूर सीदी सैयद मस्जिद इन दिनों तगड़े सुरक्षा के घेरे में है क्योंकि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अाबे और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह इस मस्जिद का दौरा करेंगे। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अाबे बुधवार से दो दिन के लिए भारत दौर पर होंगे। इस दौरान अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे देश के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे।

अहमदाबाद की मशहूर मस्जिद में पीएम मोदी और जापान के पीएम शिंजो अाबे एक साथ होंगे। इस 16वीं शताब्दी की मस्जिद में मोदी जापान के पीएम के लिए एक गाइड के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि पीएमओ ने सु्न्नी वक्फ कमिटी को इस मस्जिद की पूरी ऐतिहासिक जानकारियां भेजने को कहा है। पीएम मोदी इस मस्जिद के इतिहास के बारे शिंजो अबे को बताएंगे।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों के पीएम से इस मस्जिद यात्रा के दौरान एक फोटो शूट भी होगा। करीब सात बजे सूर्यास्त के वक्त मोदी और अाबे फोटो खिचवाएंगे। इस मस्जिद की नींव सुल्तान शमसुद्दीन मुजफ्फर शाह (तृतीय) के शासनकाल में इथियोपिया के हब्शी सीदी सैयद ने 1572 में रखी थी। पिछली बार जब जापान के पीएम शिंजो अबे भारत दौरे पर थे तब मोदी उन्हें वाराणसी की गंगा आरती में ले गए थे।
जापान के पीएम दो दिन अहमदाबाद में रहेंगे जहां वे एक रोड़ शो में भी हिस्सा लेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच इन्फ्रास्ट्रक्चर में इन्वेस्टमेंट, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे क्षेत्रों में सहयोग के अलावा एशिया -अफ्रीका ग्रोथ कॉरीडोर और रक्षा संबंधों को बढ़ाने के बारे में बातचीत हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications