Modi In Japan: 'क्वाड सम्मेलन' में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे टोक्यो, हुआ भव्य स्वागत

टोक्यो, 23 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'क्वाड सम्मेलन' में शामिल होने के लिए आज टोक्यो पहुंच गए हैं, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ है। पीएम मोदी की ये यात्रा काफी अहम है। अपने दो दिन के दौरे पर पीएम मोदी 23 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मालूम हो कि 'क्वाड सम्मेलन' 24 मई को है, जिसमें पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ,ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मिलेंगे।

क्वाड सम्मेलन में शामिल होने के लिए PM मोदी पहुंचे टोक्यो

Recommended Video

    Quad Summit: PM मोदी के जापान पहुंचते ही क्वाड पर क्यों भड़का चीन | वनइंडिया हिंदी

    मालूम हो कि जिस वक्त पीएम मोदी एयरपोर्ट पर उतरे उस वक्त उनका भव्य स्वागत हुआ, एयरपोर्ट के बाहर भारतीय मूल के लोगों का भारी जमावड़ा लगा हुआ था,जो कि 'मोदी-मोदी', 'भारत मां के शेर' और ' भारत माता की जय' के नारे लगा रहे थे। पीएम मोदी ने किसी को निराश नहीं किया और मुस्कुराते हुए, हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। यहां तक कि उन्होंने कुछ भारतीयों से बात भी की और उनसे कुशल मंगल पूछा, जिनमें से कुछ लोगों ने अपनी खुशी मीडिया से भी बांटी और कहा कि वो पीएम मोदी का स्वागत करके खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

    पीएम मोदी से मिलकर बच्चे बहुत खुश

    पीएम मोदी का स्वागत करने वालों में कुछ बच्चे भी थे, जिन्होंने पारंपरिक लिबास पहनकर पीएम मोदी का अनोखे रूप से वेलकम किया। पीएम मोदी सबसे प्यार से मिले और आशीर्वाद दिया, कुछ बच्चों मे पीएम मोदी से ऑटोग्राफ भी मांगे तो पीएम मोदी ने सबको स्नेह के साथ अपना ऑटोग्राफ भी दिया। पीएम मोदी और बच्चों की मुलाकात की कई तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

    PMO ने किया था Tweet

    मालूम हो कि पीएम मोदी के जापान रवाना होने से पहले PMO की ओर से इस दौरे के बारे में जानकारी दी गई थी। जिसमें कहा गया था कि 'जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23-24 मई तक टोक्यो, जापान का दौरा करेंगे, वो वहां पर क्वाड लीडर्स समिट में भाग लेंगे।'

    'नए अवसर लेकर आएगी ये मुलाकात'

    तो वहीं पीएम मोदी ने भी ट्वीट करके कहा था कि 'आज शाम मैं दूसरे इन-पर्सन क्वाड समिट में भाग लेने के लिए जापान के लिए रवाना हो रहा हूं। क्वाड लीडर्स को एक बार फिर से आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि ये मुलाकात नए अवसर लेकर आएगी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+