janhvi kapoor: ड्रेस की फिटिंग को लेकर परेशान हुईं जान्हवी, Photos में दिखा फनी एक्सप्रेशन

Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (janhvi kapoor) अपने हॉट लुक्स और फोटो को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पेज पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन Photos में जाह्नवी कपूर अपने आउटफिट और एक्सप्रेशन को लेकर चर्चा में हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर अपनी ड्रेस की फिटिंग को लेकर परेशान हैं। वहीं दूसरी फोटो में वह खाना एन्जॉय कर रही हैं, इसी दौरान एक महिला मेकअप आर्टिस्ट उनके बाल संवार रही है और मेकअप कर रही है।

जाह्नवी कपूर के एक्सप्रेशन वायरल

जाह्नवी कपूर के एक्सप्रेशन वायरल

जाह्नवी कपूर के ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं, फैंस ने भी उनके फोटो पर भर-भरकर कमेंट किया है। पहली फोटो में जाह्नवी को रेड कलर के क्रिमसन गाउन में देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी फोटो में जाह्नवी को अपनी ड्रेस के साथ स्ट्रगल करते देखा जा सकता है। दरअसल, जाह्नवी कपूर एक फोटोशूट के लिए तैयार हो रही हैं, इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने वर्क फ्राम होम के अनुभव साझा किया है।

क्रिमसन गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं जाह्नवी

क्रिमसन गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं जाह्नवी

रेड क्रिमसन गाउन में खाना एन्जॉय कर रही जाह्नवी अपना मेकअप और हेयरस्टाइल करा रही हैं, वहीं खाना खाने के बाद दूसरी ड्रेस को फिट करने में एक्ट्रेस को प्रॉब्लम आ रही है। क्रिमसन गाउन में जाह्नवी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं अलगी फोटो में ड्रेस की फिटिंग को लेकर परेशान दिख रही हैं। इस दौरान जाह्नवी कपूर के एक्सप्रेशन ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है। इस तस्वीर में जाह्नवी के एक्सप्रेशन काफी फनी नजर आ रहे हैं जिसे देख आप भी हस पड़ेंगे।

इंस्टाग्राम पर जाह्नवी को मिला फैंस का प्यार

इंस्टाग्राम पर जाह्नवी को मिला फैंस का प्यार

इंस्टाग्राम पर दोनों फोटो शेयर करने के साथ जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा, 'बिफोर एंड आफ्टर।' जाह्नवी की फोटो पर पर सिर्फ फैंस के ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स के भी कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस के कमेंट बॉक्स में लिखा, 'रील लाइफ-रियल लाइफ।' अब तक जाह्नवी को पोस्ट को 3 लाख 84 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं वहीं, 1 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है।

'गुड लक जेरी' की तैयारियों में जुटी हैं जाह्नवी

आपको बता दें कि एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बॉलीवुड कि दिवगंत सुपरस्टार श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी हैं। इन दिनों वह फिल्म 'गुड लक जेरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं, हालांकि किसान आंदोनल की वजह से फिल्म की शूटिंग को कुछ दिनों के लिए रोकना पड़ा है। जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, इसके बाद वह गुंजन सक्सेना 'द कारगिल गर्ल', नेटफ्लिक्स कि वेब सीरीज 'घोस्ट स्टोरीज' नजर आ चुकी हैं। जाह्नवी जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: जब कॅालेज में रोमांटिक डेट जाह्नवी कपूर को पड़ी भारी, अपनी 'डरावनी डेट' को लेकर किया ये खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+