जान्हवी ने हाथ में सैंडल ले दोस्तों के साथ किया अजीब डांस, यूजर बोले-'पागल गैंग' पर अर्जुन कपूर ने कही ये बात

जान्हवी ने हाथ में सैंडल ले दोस्तों के साथ किया 'अजीब डांस', यूजर बोले-'पागल गैंग' लेकिन अर्जुन कपूर ने कही ये बात

मुंबई, 22 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं। जान्हवी कपूर का इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जान्हवी कपूर अपने दोस्तों के साथ डांस करते दिख रही हैं। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि जान्हवी कपूर और उनके ये दोस्त अजीब ढंग से अंतरगी अंदाज में डांस कर रहे हैं। जिसको देख यूजर अपनी हंसी नहीं रो पा रहे हैं। जान्हवी कपूर अपने जिन दोस्तों के साथ डांस कर रही हैं, उन्हें एक्ट्रेस ने 'अक्सा गैंग' का नाम दिया है। जान्हवी अक्सर अपने 'अक्सा गैंग' के साथ वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती हैं।

जान्हवी बोलीं- 'अक्सा गैंग' इज बैक

जान्हवी बोलीं- 'अक्सा गैंग' इज बैक

जान्हवी कपूर ने सोमवार (21 जून) को ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर जान्हवी कपूर ने लिखा है, ''अक्सा गैंग इज बैक (अक्सा गैंग फिर से वापस आ गई है)'' जान्हवी ने इसी के साथ अपनी दोस्त टैग भी किया और लिखा है- मिस यू।

इस वीडियो में जान्हवी कपूर अपने दोस्तों के साथ सीन पॉल के टेंपरेचर गाने पर डांस कर रही हैं। इस गाने पर जान्हवी कपूर और उनके दोस्त अजीबोगरीब स्टाइल में डांस कर रहे हैं। जान्हवी हाथ में चप्पल लेकर भी डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

जान्हवी के डांस वीडियो को देख यूजर बोले-पागल गैंग

जान्हवी के डांस वीडियो को देख यूजर बोले-पागल गैंग

Video:शादी की सालगिरह पर रुबीना दिलैक को सता रही है पति अभिनव की याद, कहा- 'मैं यहां, तू वहां...'जान्हवी कपूर के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग जान्हवी और उनके दोस्तों की मस्ती को देख फनी इमोजी दे रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों ने कमेंट कर इसे पागल गैंग कहा है। तो वहीं कुछ लोगों ने लिखा है आप लोगों का डांस बहुत मजेदार है।

फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने भी जान्हवी कपूर के इस वीडियो पर कमेंट किया है। मसाबा गुप्ता ने लिखा है, मजेदार। आप लोग आपस में किस तरह की बातें करते हैं, मुझे भी जानना है।

अर्जुन कपूर बोले- हमें इस डिस्कशन के लिए डिनर करना होगा

अर्जुन कपूर बोले- हमें इस डिस्कशन के लिए डिनर करना होगा

जान्हवी कपूर के इस वीडियो पर उनके सौतेले भाई और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया है। अर्जुन कपूर ने लिखा है, ''से डिस्कस करने के लिए हमें अलग से डिनर करना होगा।''

जान्हवी कपूर के वीडियो पोस्ट करने के लिए 18 घंटों के भीतर इस पर 4.88 लाख से ज्यादा व्यूज हैं। वीडियो पर लगभग 2000 लोगों ने कमेंट किया है। (खबर लिखे जाने तक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+