जनता कर्फ्यू: RSS ने कल होने वाले शाखा कार्यक्रमों के समय में किया बदलाव

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (22 मार्च) को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। शुक्रवार की रात 8 बजे पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग जनता कर्फ्यू में भाग लें और जब तक बहुत जरूरी ना हो एक दिन के लिए अपने घरों में रहें। पीएम मोदी के इस सुझाओं का समर्थन देश और विपक्ष ने भी किया है। जनता कर्फ्यू को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भी शनिवार को बड़ा ऐलान किया है।

Janata curfew RSS changes the timing of Shakha programs to be held tomorrow

आरएसएस के महासचिव सुरेश भैयाजी जोशी ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को सार्वजनिक कर्फ्यू को ध्यान में रखते हुए कल शाम 6.30 बजे से पहले या 9.30 बजे के बाद सभा आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 271 पर पहुंच गई है और यह लगातार बढ़ रही है। इस महामारी से देश में अब तक 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

भारत में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और उस पर काबू पाने के लिए अब केंद्र सरकार को आरएसएस का भी सहयोग मिला है। शनिवार को सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा, कोरोना वायरस के प्रसार को कम करने के लिए रविवार को हम जनता कर्फ्यू का पालन करेंगे और प्रतिबंध लगाने से पहले या बाद में आरएसएस अपनी स्थानीय इकाइयों में बैठक आयोजित करेगा।

जोशी ने कहा कि स्वयंसेवक अपनी सुविधा के अनुसार अपने इलाके या समाज में इकट्ठा हो सकते हैं और प्रार्थना कर सकते हैं। शाखा की स्थानीय इकाइयां हैं जहां स्वयंसेवक अभ्यास, प्रार्थना और अन्य संवादात्मक कार्यक्रमों के लिए एकत्रित हो सकते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में लोगों को जनता कर्फ्यू के दौरान सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से दूर रहने के लिए कहा, जो रविवार को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 14 घंटे तक रहेगा। पीएम मोदी ने कहा था कि आज मैं हर नागरिक से एक और समर्थन मांग रहा हूं। यह जनता कर्फ्यू है।

यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन का Video शेयर कर पीएम मोदी बोले, अब होगा 'कोरोना का पंचनामा'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+