जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 11 लोगों की मौत
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के पीर की गली के बड़ा हादसा हुआ है। जहां लोगों से भरा एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। ताजा जानकारी के मुताबिक इस घटना में मौत का आंकड़ा बढ़कर 11 पहुंच गया है जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले इस हादसे में 4 लोगों की मौत की आशंका जाहिर की गई थी लेकिन अब मौत का आंकड़ा बढ़ गया है।

फिलहाल गहरी खाई में गिरे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना इतना दर्दनाक है कि इसने लोगों को बचने का सेकेंड भर भी समय नहीं दिया। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस जवान पहुंचे हुए ताकि गहरी खाई में से अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके। वहीं घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications