जम्मू कश्मीर: त्राल में सीआरपीएफ और पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड हमला, 9 जवान जख्मी
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ और पुलिस पार्टी पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है, हमले में सुरक्षाबलों के नौ जवान जख्मी हुए हैं। जख्मी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला पुलवामा के त्राल बस स्टैंड के पास हुआ। आतंकियों ने यहां पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर हमला किया। आतंकियों ने ग्रेनेड फेंके और गोलियां चलाईं। गोलाबारी में हुए नुकसान का पता नहीं चल सका है।

इससे पहले शुक्रवार सुबह अनंतनाग के श्रीगुफवारा गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद हुए एनकाउंटर में चार आतंकियों को मारा गया है। पुलिस के डीजीपीर एसपी वेद की ओर से जानकारी दी गई है कि एनकाउंटर के बाद चार आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी के भी शहीद होने की खबरें हैं। कई घंटे लंबे एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों को ये कामयाबी मिली है।












Click it and Unblock the Notifications