J&K: बारामुला में पुलिस पार्टी पर आतंकियों ने किया हमला, दो सुरक्षाकर्मी घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में पुलिस पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया है जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायल सुरक्षाकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। ये हमला बारामुला के पाटन इलाके में हुआ है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाशी जारी है। इसके पहले सुरक्षाबलों ने आज सुबह श्रीनगर में एक एनकाउंटर में 3 आतंकियों को ढेर कर दिया था।

Jammu and Kashmir: Terrorists attack a police party in Baramullas Pattan. Two security personnel injured

बताया जा रहा है कि आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया और मौके से फरार हो गए। इस हमले में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। बुधवार सुबह भी जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ। ये एनकाउंटर श्रीनगर के फतेह काडल इलाके में हुआ। इस एनकाउंटर में 3 आतंकियों को सेना ने मार गिराया। वहीं एक पुलिसकर्मी भी इस एनकाउंटर में शहीद हो गया।

इसके पहले सोमवार की रात आतंकियों ने पुलवामा में सीआरपीएफ के कैंप पर हमला कर दिया था, जिसमे दो जवान घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने सोमवार को सुरक्षाकर्मियों के कैंप पर गोलीबारी की, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। आंतकी सेना की कार्रवाई से बौखलाए हुए हैं और बार-बार छिपकर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+