Jammu Kashmir Snowfall: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनी भारतीय सेना, हेलीकॉप्टर से पहुंचाया अस्पताल, VIDEO

भारतीय सेना ने काफी मशक्कत के बाद गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाई। उन्हें काफी दिक्कत होने लगी थी, लेकिन भारी बर्फबारी के चलते सड़क मार्ग बंद होने से वे घर में कैद हो गई थी।

जम्मू-कश्मीर में गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनी भारतीय सेना

Jammu Kashmir Snowfall: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पिछले 7 दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। यहां लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी के चलते लोगों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। सड़क मार्ग जाम हो गया है। लोग एक जगह से दूसरे जगह जा नहीं पा रहे हैं। इस बीच एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए भारतीय सेना देवदूत बनकर सामने आई।

भारतीय सेना ने काफी मशक्कत के बाद गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाई। उन्हें काफी दिक्कत होने लगी थी, लेकिन भारी बर्फबारी के चलते सड़क मार्ग बंद होने से वे घर में कैद हो गई थी। सुरक्षा बलों से संपर्क करने पर उन्होंने महिला को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सकुशल अस्पताल पहुंचाई।

Recommended Video

    Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली-NCR में फिर कंपाने वाली सर्दी | वनइंडिया हिंदी

    रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने कहा कि रविवार को एक गर्भवती महिला को गंभीर हालत में घर से अस्पताल पहुंचाया गया। भारी बर्फबारी के चलते एनएच 701 के माध्यम से श्रीनगर में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए महिला को घर से बाहर निकाला गया। जहां उन्हें बेहतर इलाज मिल सका।

    उधर, हिमस्खलन के कारण कई लोगों की जान खतरे में पड़ने पर भारतीय सेना देवदूत बनकर सामने आई। सरबल गांव के पास मेघा इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्री लिमिटेड के वर्कशॉप क्षेत्र में जोरदार हिमस्खलन के बाद फंसे कंपनी के सभी 172 कर्मचारियों को बचा लिया गया। ये मजदूर ज़ोजिला सुरंग के चल रहे निर्माण कार्य में शामिल थे।

    गौरतलब है कि सोनमर्ग क्षेत्र में शनिवार को दो हिमस्खलन आए। दूसरा कितना खतरनाक और मजबूत था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 172 श्रमिकों वाले कार्यशाला क्षेत्र- MEIL का संपर्क मुख्य स्थान से पूरी तरह से कट गया था। MEIL के परियोजना प्रबंधक ने फंसे हुए श्रमिकों को बचाने के लिए भारतीय सेना से मदद मांगी। सूचना मिलते ही संकटमोचक बनकर पहुंचे भारतीय सेना के जवानों ने फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। आर्मी कैंप गुंड से सैनिकों को हिमस्खलन वाले इलाकों में भेजा गया।

    यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Avalanche : देवदूत बनी भारतीय सेना ने 172 लोगों का रेस्क्यू किया, VIDEO

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+