जम्मू कश्मीर: सुरंग बना कर रह रहे आतंकियों के ठिकानों का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन में रविवार को आतंकियों के ठिकानों का भंडाफोड़ किया है। शोपियां के दाचू में बाग में आतंकी सुरंग बनाकर रह रहे थे। सेना ने इस ठिकाने के ध्वस्त करते हुए यहां से 4 ग्रेनेड लॉन्चर, 3 चीनी ग्रेनेड, एके-47 की मैगजीन और दूसरा असलाह बरामद किया है। पुंछ जिले के लोरन इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर वहां छिपाकर रखे गए आठ किलो के दो आईईडी और दो हैंड ग्रेनेड मिले हैं।

Recommended Video

    Jammu-Kashmir के Shopian में आतंकियों की सुरंग का भंडाफोड़, हथियार बरामद | वनइंडिया हिंदी
    jammu kashmir search operation by Army and Police hideout busted in Shopian arms ammunition recovered

    रविवार सुबह से लोरन क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। दोपहर बाद सुरक्षा बलों को आतंकी ठिकाना मिला। जिसके बाद उसे ध्वस्त कर दिया गया। सेना और पुलिस की टीम आने वाले दिनों में भी सर्च ऑपरेशन जारी रख सकती है।

    जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकी हमले भी लगातार सामने आ रहे हैं। शोपियां में ही रविवार को आतंकवादियों ने एक सुरक्षा चौकी निशाना बनाया। शोपियां जिले के शुगलू में अज्ञात आतंकवादियों ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त चौकी पर हमला किया। हमला करने के बाद आतंकवादी घटना स्थल से फरार हो गए।

    इससे पहले श्रीनगर में शनिवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकियों में से एक लश्कर का टॉप कमांडर बताया गया है। जिसकी पहचान इश्फाक राशिद खान के रूप में हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+