ले जाओ आतंकी दुजाना का शव,जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लिखा पाक उच्चायोग को पत्र

27 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है जब पाकिस्तानी उच्चायोग को पत्र लिखकर आतंकवादी का शव ले जाने को कहा गया हो। हालांकि पाकिस्तान की तरफ से इस मामले पर अभी तक कोई बयान नहीं आया है

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकवादी अबू दुजाना के शव को पाकिस्तान भेजने के लिए पाक उच्चायोग को पत्र लिखा गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाक उच्चायोग से दुजाना का शव ले जाने को कहा है। दुजाना पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान का रहने वाला था। जिसे सुरक्षा बलों ने मंगलवार को पुलवामा में मार गिराया था।

Recommended Video

    Abu Dujana died in Encounter, Know Inside Story । वनइंडिया हिंदी

    खबरों के मुताबिक 27 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है जब पाकिस्तानी उच्चायोग को पत्र लिखकर आतंकवादी का शव ले जाने को कहा गया हो। हालांकि पाकिस्तान की तरफ से इस मामले पर अभी तक कोई बयान नहीं आया है। कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर अबु दुजाना 7 साल से घाटी में सक्रिय था उसके ऊपर 15 लाख रुपए का ईनाम भी रखा गया था।

    मंगलवार को दुजाना के साथ ही एक और लश्कर के आतंकी को मारा गया था। आर्मी ने घाटी में आतंकियो के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया है। आतंकियों को गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेस कर मारा जा रहा है। दुजाना को भी गुप्त सूचना मिलने के बाद ही मार गिराया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+