जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी, लश्कर आतंकी जुबैर भट को किया गिरफ्तार

काजीगुंड। जम्मू-कश्मीर पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब काजीगुंड इलाके से एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने जिस आतंकी को गिरफ्तार किया है उसका नाम जुबैर भट है और वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस टीम को इस बात की जानकारी मिली थी कि लश्कर के आतंकी नए साल पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी जुबैर भट को गिरफ्तार कर लिया।

JK पुलिस को बड़ी कामयाबी, लश्कर आतंकी को किया गिरफ्तार

श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार को काजीगुंड से लश्कर के आतंकी जुबैर भट को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। सूत्रों के मुताबिक आतंकी जुबैर भट कई वारदातों में शामिल बताया जा रहा है। काफी समय से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को उसकी तलाश थी। आखिरकार पुलिस टीम ने काजीगुंड में कार्रवाई करते हुए आतंकी को गिरफ्तार में करने में कामयाबी हासिल कर ली।

बताया जा रहा है कि ये आतंकी काफी समय से पुलिस टीम के नजर पर था। हालांकि कई बार वो गिरफ्त में आने से बच गया। इस बार पुलिस टीम ने पूरी तैयारी से कार्रवाई की योजना बनाई। आखिरकार उनका ये ऑपरेशन कामयाब रहा और आतंकी जुबैर भट गिरफ्तार किया जा सका। फिलहाल पुलिस टीम इससे पूछताछ में जुटी हुई है, माना जा रहा है कि कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+