पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, पुंछ में सेना की चौकियों पर दागे रॉकेट लॉन्चर

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन किया गया है। सुबह करीब 10:30 पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे कृष्णा घाटी सेक्टर में सैन्य शिविर पर रॉकेट लॉन्चर से दो गोले दागे। रॉकेट लॉन्चर कृष्णा घाटी सेक्टर के झूलास इलाके में सैन्य शिविर को निशाना बनाकर दागे गए थे। इस हमले में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Jammu And Kashmir: Pakistan violated ceasefire in Krishna Ghati sector of Poonch

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान आए दिन ऐसी हरकतें करता रहता है। पाकिस्तान द्वारा किए गए इस सीजफायर उल्लंघन से पिछले कुछ दिनों से सीमा पर कायम शांति भंग हुई है। गौरतलब है कि पाकिस्तान अक्सर उकसावे के लिए इस प्रकार की हरकतों को अंजाम देता है और इस गोलीबारी की आड़ में घुसपैठियों को सीमा पार कराने की कोशिश में रहता है।

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान कश्मीर एकजुटता दिवस मना रहा है, ऐसे में भारतीय सेना को कड़ी प्रतिक्रिया के लिये भड़काने की कोशिश के तहत ये रॉकेट दागे। पाकिस्तान संघर्ष-विराम का उल्लंघन कर भारत-पाक नियंत्रण रेखा से सटी सेना की चौकियों पर गोलाबारी और मोर्टार से निशाना बनाकर नुकसान पहुंचाने की भरपूर कोशिश में लगा हुआ है। हालांकि भारतीय सेना भी पाक की इन हरकतों को मुंहतोड़ देती रहती है।

हाल ही में सीमा पर पाकिस्‍तान की सेना की तरफ से लगातार हो रही फायरिंग का सेना ने करारा जवाब दिया था। इस जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्‍तान के चार सैनिकों को ढेर कर दिया था। भारत की तरफ से हुई जवाबी कार्रवाई में सीमा के दूसरी तरफ काफी नुकसान हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+