जम्मू कश्मीर: नौगाम में सीआरपीएफ बंकर पर हमले की कोशिश नाकाम, आतंकियों ने फेंका था ग्रेनेड
श्रीनगर। सोमवार को जम्मू कश्मीर के नौगाम में सीआरपीएफ बंकर पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला करने की कोशिश की। श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित नौगाम के गुलशन नगर इलाके में यह घटना हुई। बम फटा नहीं वरना बड़ी घटना हो सकती थी। गुलशन नगर में आतंकियों ने सीआरपीएफ की 117वीं बटालियन के बंकर पर ग्रेनेड फेंका।

एक पुलिस ऑफिसर की ओर से इस बात की पुष्टि की गई। पुलिस के मुताबिक बम फटा नहीं। घटना स्थल पर बॉम्ब स्क्वायड की टीम पहुंच गई थी और इसे डिफ्यूज कर दिया गया था। रविवार को पर्यवेक्षकों ने चुनावों से पहले नौगाम, अच्छाबल और कोकरेनाग इलाकों का दौरा किया। इसके साथ ही अधिकारियों ने अच्छाबल और कोकरेनाग में मीटिंग की और चुनाव से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। यह भी पढ़ें-पाकिस्तान बोला जम्मू कश्मीर से धारा 370 का हटना नामंजूर












Click it and Unblock the Notifications