महबूबा मुफ्ती से नाराज चार पीडीपी विधायकों ने उमर अब्दुल्ला से की मुलाकात
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व में चल रही पीडीपी-बीजेपी सरकार का गिर गई है। मंगलवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम माधव ने समर्थन वापसी का ऐलान किया था। राम माधव ने महबूबा मुफ्ती और पीडीपी पर असफलताओं का ठीकरा फोड़ा था और कहा था कि तीन साल पहले पीडीपी-बीजेपी सरकार बनाने के पीछे शांति स्थापित करना और तेजी से विकास करना मकसद था लेकिन सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही पीडीपी ऐसा करने में असफल रही। वहीं समर्थन वापसी के तुरंत बाद महबूबा मुफ्ती ने सीएम पद से अपना इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि उन्होंने धारा 370 को बचाया और सूबे के बच्चों पर से काफी मुकदमें भी हटवाए, यही हमारा एजेंडा था और हम उसमें कामयाब रहे। इधर, राज्यपाल की संस्तुति पर राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर में गवर्नर रूल की मंजूरी दे है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर की सियासी हलचल का पल-पल का अपडेट












Click it and Unblock the Notifications