जैश ए मोहम्मद से जुड़ा मुनीब सोफी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
जैश ए मोहम्मद से जुड़ा मुनीब सोफी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
नई दिल्ली। जैश ए मोहम्मद से जुड़े और पाकिस्तान में आतंकवादियों के साथ काम कर चुका जम्मू कश्मीर का मुनीब सोफी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को बताया है कि मुनीब सोफी को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से कुलगाम पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार किया है। मुनीब जम्मू कश्मीर के बिजबेहाड़ा का रहने वाला है।
Recommended Video

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया है कि मुनीब सोफी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा है और वो पाकिस्तानी आतंकवादी वलीद भाई के लिए काम कर चुका है। वलीद को कुलगाम पुलिस ने बीते साल एक मुठभेड़ में मार दिया था। मुनीब बीते काफी समय से फरार था और पुलिस उसकी तलाश में थी। पुलिस को पता चला कि वो कतर चला गया है। जिसके बाद उसे कतर से दिल्ली डिपोर्ट किया गया। जिसके बाद कुलगाम पुलिस ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications