Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जम्मू कश्मीर: PDP में बगावत का दौर जारी, जावेद बेग ने कहा- महबूबा के फैसले उनके रिश्तेदार तय करते हैं

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सियासी उठापठक फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच पीडीपी के नेताओं का अपनी पार्टी से बगावत का दौर जारी है। बारामूला से पीडीपी विधायक जावेद हसन बेग भी पीडीपी की बगावत विधायकों की लिस्ट में अब शामिल हो गए हैं। बेग ने पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती और पीडीपी अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा है कि वह कैबिनेट की सुनने के बजाय अपने रिश्तेदारों की सुनती है। महबूबा पर बेग के आरोप इससे पहले बगावत कर चुके तीन पीडीपी विधायकों की तरह ही है, जिन्होंने पूर्व सीएम पर पार्टी में भाई भतीजावाद का आरोप लगाया था।

 जम्मू कश्मीर: जावेद बेग PDP की बगावत लिस्ट में शामिल

बेग ने कहा कि विधानसभा अब भंग हो चुकी है तो कई विधायक पार्टी के खिलाफ बाहर आएंगे। बेग ने कहा कि पार्टी लीडरशिप में अश्विवास बहुत ही गहरा हो चुका है। महबूबा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बेग ने कहा, 'जिन्होंने भी मुफ्ती मोहम्मद सईद के साथ पार्टी के खड़ी करने में अहम भूमिका निभाई, उन्हें भी पार्टी लीडरशिप ने नदरअंदाज करने का काम किया है।'

बेग ने आरोप लगाया कि पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती सिर्फ अपने रिश्तेदारों की सुनती हैं, पार्टी की नहीं। बेग के अनुसार, महबूबा मुफ्ती के फैसले उनके रिश्तेदार तय करते हैं, ना कि कैबिनेट। बता दें कि जावेद बेग पीडीपी को-फाउंडर मुजफ्फर हुसैन बेग के भतीजे हैं।

बता दें कि इसी सप्ताह पीडीपी के तीन विधायकों ने महबूबा मुफ्ती पर राज्य में गठबंधन सरकार गिराने और पार्टी में भाई भतीजावाद का आरोप लगाते हुए, पार्टी छोड़ने के संकेत दे दिए थे। हैं। पीडीपी विधायक और पूर्व मंत्री इमरान रजा अंसारी ने मुफ्ती को 'अयोग्य' करार देते हुए उन पर पार्टी में परिवारवाद को बढ़ाने का आरोप लगाया था। इसके अलावा पीडीपी के एमएलए आबिद हुसैन अंसारी और गुलमर्ग से विधायक मोहम्मद अब्बास भी अपने बगावती सुर से पार्टी छोड़ने के संकेत दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: पीडीपी से 3 विधायक बगावत को तैयार, बीजेपी सरकार बनाने की कोशिश में जुटी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+