जम्मू कश्मीर: LoC पर बड़ी कार्रवाई, इंडियन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना की पोस्ट तबाह की
जम्मू कश्मीर। इंडियन आर्मी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, सीमापार पाकिस्तान की पोस्ट तबाह कर दिए हैं। सेना के सूत्रों के मुताबिक, इंडियन आर्मी ने आज उरी सीमा पार से पाकिस्तान के कुछ पोस्ट तबाह की है। सेना ने हाजीपीर में पाकिस्तानी पोस्ट नष्ट की हैं। बताया जा रहा है कि इसमे पाकिस्तान के तीन नागरिक भी घायल हुए हैं।

वहीं, उरी सेक्टर में हुई फायरिंग में भारत के तीन नागरिकों के घायल होने की भी खबर आ रही है। घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।
इससे पहले आज सेना की ओर से जानकारी दी गई थी कि शाम करीब 5:25 पर इंडियन आर्मी की पोस्ट ने एलओसी पर 100 मीटर के अंदर कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं और इसके बाद सेना ने फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग का जवाब दिया गया और पोस्ट की तरफ फायरिंग की गई।












Click it and Unblock the Notifications