Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जम्मू-कश्मीरः कृष्णाघाटी सेक्टर में पाक सेना की गोलाबारी, एक जवान शहीद

Jammu Kashmir Hav Nirmal Singh injured in ceasefire violation by Pakistan succumbed to his injuries

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर (Jammu kashmir) के पुंछ जिले में पाकिस्तान (Pakistan) की सेना की ओर से की गई गोलीबारी में भारत का एक जवान शहीद हो गया है। गुरुवार को कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए पाक सेना की ओर से की गई गोलाबारी में जम्मू कश्मीर राइफल्स के हवलदार निर्मल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। निर्मल सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

 पाक की गोलीबारी में सैनिक शहीद, Jammu Kashmir, Hav Nirmal Singh, ceasefire violation, Pakistan, ceasefire, Krishna sector, Poonch, Jammu, kashmir, जम्मू कश्मीर, पाकिस्तान

सैन्य प्रवक्ता ने बताया है कि हवलदार निर्मल सिंह को गोली लगी थी। उनको अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। उन्होंने सर्वोच्च बलिदान देश के लिए दे दिया। जम्मू-कश्मीर में सीमा पर में पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। कृष्णाघाटी सेक्टर के अलावा अखनूर सेक्टर में भी पाक ने सीज फायर तोड़ा था। रात के अंधेरे में गोलीबारी की आड़ में पाक सेना की कोशिश आतंकवादियों की भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने की थी। हालांकि भारतीय जवानों ने जवाबी गोलीबारी में तीन आतंकियों को मार गिराया।

2021 में एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा किया गया पहला बड़ा संघर्षविराम उल्लंघन है। आतंकवादी गणतंत्र दिवस में किसी तरह का खलल ना डालें इसलिए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा से सटे इलाकों में चौकियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। रोजाना तलाशी अभियान भी चलाए जा रहे हैं। पाकिस्तान में बने लांचिग पैड पर बड़ी संख्या में आतंकी बैठे हैं। जिनकी घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना और रेंजर गोलीबारी कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+