गुलाम बनी के करीबी जीएम सरूरी ने कहा- आजाद बनाएंगे राष्ट्रीय स्तर की पार्टी
श्रीनगर, 28 अगस्त: कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद अब गुलाम जल्द ही अपनी पार्टी बनाएंगे। कांग्रेस से गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा देने के बाद उनके सपोर्ट में जम्मू के कई कांग्रेसी नेताओं ने भी पार्टी को झटका दिया। इस बीच कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद के करीबी और पूर्व कांग्रेसी नेता जीएम सरूरी ने बताया कि आजाद राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनाएंगे।
Recommended Video

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गुलाम मोहम्मद सरूरी ने बताया कि गुलाम नबी आजाद राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनाएंगे। वर्तमान परिदृश्य में जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं। वह 4 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में एक जनसभा आयोजित कर रहे हैं, सभी पूर्व विधायकों का समर्थन है।
उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर के कई वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और अन्य दलों के अन्य लोग भी दिल्ली में आजाद के मुख्यालय में हैं। बातचीत चल रही है कई ने इस्तीफा दे दिया है, अन्य प्रक्रिया में हैं। हम 5 पूर्व विधायक (जीएम सरूरी, हाजी अब्दुल राशिद, मोहम्मद अमीन भट, गुलजार अहमद वानी और चौधरी मोहम्मद अकरम) गुलाम नबी आजाद के समर्थन में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। अब केवल जेकेपीसी अध्यक्ष ही अकेले रहेंगे।
जीएम सरूरी ने कहा कि नगर निगम के सदस्य, वार्ड सदस्य, ब्लॉक सदस्य, जम्मू-कश्मीर के जिलाध्यक्ष भी इस्तीफा दे रहे हैं। ऐसे कई लोग थे, जो इसके होने का इंतजार कर रहे थे। 2017 के बाद से कांग्रेस हाईकमान ने गंभीरता नहीं दिखाई। इसी के साथ उन्होंने उन आरोपों का खंडन किया, जिसमें कहा जा रहा था कि उनकी पार्टी भाजपा के इशारे पर काम करेगी। सरूरी ने कहा कि उनके नेता वैचारिक रूप से धर्मनिरपेक्ष हैं और उनके भाजपा के इशारे पर काम करने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।












Click it and Unblock the Notifications