क्या बलात्कार को सही ठहराने वाले वीडी सावरकर को भारत रत्न देगी ये सरकार: महबूबा मुफ्ती

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने भाजपा के वीडी सावरकर को भारत रत्न देने के वादे पर सवाल उठाए हैं। पीडीपी नेता के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में सवाल किया गया है कि क्या एक ऐसे शख्स को भारत रत्न दिया जाएगा, जिसने औरतों से रेप को जंग के एक हथियार की तरह बताते हुए इसे जायज ठहराया। उन्होंने कहा है कि देश में जहां महात्मा गांधी का अपमान किया जा रहा है तो वहीं सावरकर जैसे लोगों को सम्मान दिया जा रहा है।

Mehbooba Mufti on Savarkar Bharat Ratna, Jammu kashmir, Mehbooba Mufti, vd Savarkar, Bharat Ratna, महबूबा मुफ्ती, वीडी सावरकर, भारत रत्न

महूबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने उनके ट्विटर हैंडल से ये ट्वीट किया है। 5 अगस्त से मुफ्ती को हिरासत में रखा गया है, जिसके बाद उनकी इजाजत से बेटी इल्तिजा उनका ट्विटर चला रही हैं। इल्तिजा ने ही ये ट्वीट भी किया है। बता दें कि भाजपा ने मंगलवार को महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी अपने घोषणा पत्र में महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के साथ वीडी सावरकर को भारत रत्न देने का वादा किया है।

Jammu kashmir former cm Mehbooba Mufti on vd Savarkar Bharat Ratna row

वीडी सावरकर के जीवन के साथ कई विवाद जुड़े रहे हैं। कई गंभीर आरोपों के भी उन्होंने सामना किया। ऐसे में उनको भारत रत्न देने के ऐलान के बाद कई विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधा है।

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा है कि भाजपा सीधे नाथूराम गोडसे को ही भारत रत्न से सम्मानित कर देना चाहिए। तिवारी ने कहा, सावरकर पर केवल महात्मा गांधी की हत्या की साजिश रचने का आरोप था, जबकि नाथूराम गोडसे ने हत्या को अंजाम दिया था। ऐसे में मौजूदा सरकार सावरकर की जगह सीधे गोडसे को भारत रत्न दे। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, सावरकार को भारत रत्न से सम्मानित करने बाद अब अगला नाम नाथूराम गोडसे हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+