नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे जम्मू कश्मीर के पूर्व IAS अफसर शाह फैसल
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पूर्व आईएएस अफशर शाह फैसल अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बनाने जा रहे हैं। नई पार्टी के पंजीकरण के लिए उन्होंने चुनाव आयोग को अर्जी भी दे दी है। बहुत जल्दी ही वो इसको लेकर ऐलान कर देंगे। एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान फैसल ने ये जानकारी दी है। हाल ही मेंआईएएस की नौकरी छोड़ने के बाद शाह फैसल ने कहा था कि वो राजनीति में आना चाहते हैं।

शाह फैसल ने कहा, मैं चुनाव में भाग लेना चाहता हूं लेकिन किसी मौजूदा राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं, मैंने अपनीन पार्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए इलेक्शन कमीशन में अर्जी दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद वो पार्टी के नाम का ऐलान कर देंगे। फैसल ने ये जरूर साफ कर दिया कि वो राजनीति में आ रहे हैं।
जनवरी में शाह फैसल ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कश्मीर के हालात को लेकर अपनी चिंता का इजहार करते हुए नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने कहा ता कि कश्मीर को समझा नहीं जा रहा है और यहां हालात बदतर होते जा रहे हैं। फैसल के इस्तीफे के बाद उनके नेशनल कॉन्फ्रेंस ज्वाइन करने की भी खबरें आईं लेकिन शाह ने इन्हें नकार दिया। शाह फैसल ने 2010 की सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया था। करीब दस साल की नौकरी के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया।












Click it and Unblock the Notifications