जम्मू-कश्मीर: सेना के अगवा जवान औरंगजेब की हत्या, पुलवामा में मिला शव
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में आंतकियों द्वारा अगवा किए गए जवान की हत्या कर दी गई है। पुंछ जिले के आर्मी जवान को गुरुवार को आतंकियों ने अगवा कर लिया। अपने घर ईद की छुट्टियां मनाने के लिए जा रहे औरंगजेब को अगवा कर लिया गया था। अब आतंकियों ने जवान की हत्या कर दी है। सेना जवान औरंगजेब का शव पुलवामा में मिला है।

गौरतलब है कि आतंकी समीर टाइगर के खिलाफ सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में औरंगजेब मेजर शुक्ला के साथ थे। औरंगजेब रजौरी जिले के रहने वाले थे और ईद मनाने अपने घर जा रहे थे। जवान के अहरण के बाद पुलिस ने जांच और सर्च ऑपरेसन शुरू कर दी थी, जिसके बाद अब उनका शव बरामद हुआ है। औरंगजेब 44 राष्ट्रीय राइफल्स के साथ पोस्टेड था और इसकी पोस्टिंग शोपियां में ही थी।












Click it and Unblock the Notifications