जम्मू-कश्मीर: बांदीपुरा मुठभेड़ में मारा गया जकीउर रहमान लखवी का भांजा, 6 आतंकी हुए ढेर
आतंकियों का सफाया करने के लिए सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन में शनिवार को जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा सेक्टर में एक जवान शहीद हुआ है और दो गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा सेक्टर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 6 आतंकी मारे गए हैं। इस कार्रवाई में एक जवान शहीद हुआ है और वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। इस मुठभेड़ में जकीउर रहमान लखवी के भांजा भी मारा गया है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को बांदीपुरा के हाजिन में आतंकियों के छिपे होने की खबर थी। इसके बाद सेना ने इलाके को घेर लिया और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। जिसमें 6 आतंकी मारे गए हैं।
हाजिन में सेना और आतंकियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों में अब्दुल रहमान मक्की का बेटा और 26/11 का मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी का भांजा ओवैद भी शामिल था। लखवी 26/11 हमले का मास्टर माइंड था। इस कार्रवाई में सेना का एक जवान भी शहीद हुआ है। इस बीच खबर है कि प्रशासन ने इलाके में 2जी, 3जी और 4जी डाटा सर्विस सस्पेंड करने का फैसला लिया है। सूत्रों की मुताबिक, बांदीपुरा सेक्टर में आतंकवादी छुपे हुए थे और सेना को पता लगने के बाद वहां ऑपरेशन शुरू हुआ। सेना की तरफ से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में आतंकी भागने में नाकाम हुए।
जम्मू कश्मीर में सेना को बहुत बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में मुंबई 2008 हमलों में शामिल जाकी-उर-रहमान का भांजा भी मारा गया है। इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications