J&K: 20 साल का बेहतरीन फुटबॉलर, बन गया लश्कर आतंकी, तड़पती मां ने भेजा भावुक संदेश

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में इन दिनों युवाओं के बीच आतंकवादी संगठनों से जुड़ने का खतरनाक ट्रेंड देखा जा रहा है। ताजा मामला अनंतनाग का जहां एक 20 वर्षीय उभरते फुटबॉलर, माजिद खान आतंकी संगठन में शामिल हो गया है। जो लड़का कभी फुटबॉल में कश्मीर के साथ ही इस देश की शान बन सकता था आज उसकी हाथों में लश्कर-ए-तैयबा की बंदूक है। माजिद के लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होने की खबर से उसका पूरा परिवार सकते में है।

कुलगाम एनकाउंटर में शामिल था माजिद

कुलगाम एनकाउंटर में शामिल था माजिद

अनंतनाग का रहने वाला माजिद कुछ दिनों पहले घर से गायब हो गया था। उसके परिवार वाले उसकी तलाश कर ही रहे थे कि इस बीच मंगलवार को खबर आई कि कुलगाम में सुरक्षाबलों ने कुछ आतंकियों को घेर लिया है और इसमें माजिद खान भी शामिल है। माजिद के पिता को जब बेटे के आतंकी बनने की खबर मिली तो उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। हालांकि माजिद कुलगाम एकाउंटर में बचकर वहां से भागने से सफल रहा।

एक बेहतरीन गोलकीपर

एक बेहतरीन गोलकीपर

इस एनकाउंटर के बाद माजिद खान की एक फोटो सामने आई है जिसमें वो एके-47 बंदूक पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर के जरिए ही ये पता चल पाया कि माजिद अब लश्कर का सदस्य बन गया है। मिली जानकारी के मुताबिक माजिद काफई मेधावी छात्र रहा है। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में भी उशसके काफी अंक आए। माजिद को बचपन से ही फुटबॉल खेलने का शौक था। वह अनंतनाग के फुटबॉल क्लब का सदस्य था। उसके साथियों को कहना है कि वो एक बेहतरीन गोलकीपर था।

मां और दोस्तों ने की वापस लौटने की अपील

मां और दोस्तों ने की वापस लौटने की अपील

बताया जा रहा है माजिद का एक दोस्त आतंकी संगठन में शामिल था। हाल ही में सुरक्षाबलों के साथ हुए एनकाउंटर में उसके दोस्त की मौत हो गई थी। जिससे दुखी माजिद ने आतंकी संगठन में शामिल होकर बंदूक उठा ली। माजिद के आंतकी बनने से उसके परिवार और दोस्त काफी दुखी है। माजिद की मां का कहना है कि उनके बेटे का ब्रेनवॉश किया गया है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपने बेटे से वापस लौटने की अपील की है। उसके दोस्तों ने भी फेसबुक पर उससे लौट आने की गुजारिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+