JK: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, 2 जवान घायल
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार देर रात आतंकियों ने एक पुलिस चेक पोस्ट पर हमला कर दिया। इस आतंकी हमले में 2 सेना के जवान घायल हो गए हैं। आतंकी हमले में घायल दोनों जवानों को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों का इलाज जारी है। घटना किश्तवाड़ शहर की बाहरी कॉलोनी सिमना में घटी है। प्रदेश की पुलिस के अनुसार इलाके को बंद कर चौकसी बढ़ा दी गई है।

वहीं अवंतीपोरा में पुलिस ने एक ओजीडब्लू रसिक शेख को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से घटिया सामग्री बरामद की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह जैश-ए-मोहम्मद संगठन के सक्रिय आतंकवादियों से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
उधर सुरक्षाबलों ने रविवार को बारामुला-उड़ी हाईवे पर सैन्य वाहन उड़ाने की साजिश को नाकाम किया गया था। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में बारामुला-उड़ी हाईवे पर रोड ओपनिंग पार्टी को संदिग्ध वस्तु मिली। जिसके बाद पार्टी ने तत्काल प्रभाव से बम स्क्वायड को मौके पर बुलाया। जांच करने पर पता चला कि वह संदिग्ध वस्तु आईईडी थी।












Click it and Unblock the Notifications