पाकिस्तान की नापाक हरकत, कुपवाड़ा में तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में एक नागरिक की मौत
नई दिल्ली। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसका ताजा उदाहरण जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से सामने आया है जहां पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में घाटी के एक नागरिक के मारे जाने की खबर है जबकि एक अन्य के घायल होने की बात सामने आई है। बता दें कि मृतक की पहचान मोहम्मद सलीम के रूप में हुई है।

पाकिस्तान की इस हरकत का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में सीमापार से अचानक गोलीबारी होने के बाद से भारतीय सुरक्षाबल चौकन्ने हो गए। पाकिस्तान की तरफ से हुए युद्धविराम के इस उल्लंघन में एक आम नागरिक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने तंगधार सेक्टर में भी अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना था। बता दें कि एक दिन पहले भी पाकिस्तान ने अपनी नापाक आदत दिखाते हुए पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी की थी।
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के बाद गणतंत्र दिवस के मौके पर भी दोनों देशों के बीच मिठाईयों का आदान-प्रदान नहीं किया गया था।अटारी-वाघा बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाई नहीं दी। भारत सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंधन किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में लगातार सीजफायर का उल्लघंन हो रहा है। भारतीय सेना भी पाक की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इन सब का असर था, जिसकी वजह से अटारी-वाघा बार्डर पर मिठाई का अदान-प्रदान नहीं किया गया।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में सेना नहीं बल्कि इस वजह से हुआ इमरजेंसी का ऐलान, इमरान ने आर्मी से कहा इस देश को बचाइए












Click it and Unblock the Notifications