बर्फ से ढकी 8000 फीट की चोटी पर भारतीय जवानों ने ऐसे मनाया स्‍वतंत्रता दिवस, Video देख होगा गर्व

नई दिल्ली। भारत आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इस मौके पर भारतीय सेना ने भी 8000 फीट की ऊंचाई पर जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में झंडा फहराकर स्‍वतंत्रता दिवस मनाया। इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि बर्फ से ढकी पहाड़ की चोटी पर भारतीय सेना के जवानों ने झंडारोहण किया। इस मौके पर जवानों ने राष्‍ट्रगान गाकर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया और भारत माता की जय, जय हिंद के नारे भी लगाए।

Recommended Video

    74th Independence Day: ITBP जवानों ने Ladakh में 17,000 फीट ऊंचाई पर फहराया तिरंगा | वनइंडिया हिंदी
    दुश्मन देशों को दिया कड़ा संदेश

    दुश्मन देशों को दिया कड़ा संदेश

    बता दें कि आज यानी 15 अगस्त के मौके पर पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की धूम है, वहीं भारत के वीर जवानों ने पहाड़ों की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर दुश्मन को कड़ा संदेश दिया है। सैन्‍य सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना के जवानों ने 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित जम्‍मू कश्‍मीर के गुरेज सेक्‍टर में भी स्‍वतंत्रता दिवस मनाया। जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। पहाड़ की चोटी से भारतीय सेना के जवानों का उद्घोष दुश्मन देशों को यह संदेश दे रहा था कि वह स्‍वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच भी भारत माता की रक्षा में डटे हुए हैं।

    14 हजार फीट की ऊंचाई पर तिंरगा फहराया

    14 हजार फीट की ऊंचाई पर तिंरगा फहराया

    उधर, स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जाबांज जवानों ने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर तिंरगा फहराया। इस दौरान लद्दाख का पहाड़ी क्षेत्र 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा। लद्दाख में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहरा कर भारतीय जवानों ने दुश्मन को यह संदेश दे दिया है कि भारत अपनी संप्रभुता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। बता दें कि आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख के पैंगोंग त्सो नदी के तट पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस 2020 का जश्न मनाया।

    भारतमय हुआ लद्दाख

    भारतमय हुआ लद्दाख

    हर साल की तरह इस बार भी आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख में चीन के साथ सटे सीमावर्ती इलाके पर तिरंगा फहराया है। जवानों ने इतनी जोर से 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए कि उसकी गूंज चीनी सैनिकों तक भी पहुंची। आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगे और आईटीबीपी के झंडे को फहराया। लद्दाख के पैंगोंग त्सो नदी के तट पर भारतीय सेना के जवानों ने तिरंगे को सलामी भी दी।

    यह भी पढ़ें: Independence Day 2020 Special: किसान के 4 बेटों के बाद 7 पोते-पोती भी भारतीय सेना में भर्ती

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+