Jammu and Kashmir: घाटी में फिर से आतंकी हमला, 3 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
Jammu and Kashmir: घाटी में फिर से आतंकी हमला, 3 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आतंकी घटनाएं बढ़ गई है। आतंकवाद ने फिर से पैर पसारना शुरू कर दिया है। जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। आतंकवादियों ने पुलिस और सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए हमला किया है। पुलिसबल जब इलाके में आतंकी ठिकानों की पहचान कर रही थी, तभी आतंकियों ने हमला बोल दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस लश्कर आतंकी जिया मुस्तफा के साथ मौके पर पहुंची थी, इसी दौरान ये आतंकी हमला हुआ, जिसमें पुलिस और सेना के 3 जवान घायल हो गए हैं। इस हमले में लश्कर का आतंकी भी घायल हो गया है। इस हमले के बाद से इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

पुंछ के भाटा दूरियान इलाके में पिछले 13 दिनों से सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इस इलाके में आतंकी ठिकानों की बात कही जा रही है। इसके लिए जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना की ज्वाइंट टीम बनाई गई है तो इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।












Click it and Unblock the Notifications