'जारी रहेगी लड़ाई, खत्म नहीं होगी', वक्फ-मुर्शिदाबाद हिंसा जुड़े सवालों पर भड़के जमीत प्रमुख मदनी
Mahmood Madani: वक्फ संशोधन कानून पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख महमूद मदनी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने वक्फ कानून पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, 'यह अधिनियम या संशोधन देश, समाज या मुसलमानों के लिए सही नहीं है।' इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर लड़ाई जारी रहेगी, खत्म नहीं होगी।
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख महमूद मदनी ने वक्फ संशोधन कानून के मुद्दे पर दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'यह वक्फ का मुद्दा नहीं बल्कि राजनीति है। मुसलमानों के नाम पर, कभी मुसलमानों को गाली देकर तो कभी मुसलमानों का हमदर्द बनकर दुर्भावना से यह अधिनियम (लागू किया गया)।'

उन्होंने कहा कि यह अधिनियम या संशोधन देश, समाज या मुसलमानों के लिए सही नहीं है। कहा कि लड़ाई जारी रहेगी, खत्म नहीं होगी, हमें जो भी कुर्बानी देनी होगी, देनी होगी। हमने (भारत की) आजादी से पहले भी कुर्बानियां दी हैं। अगर हमें लड़ना है, तो हम लड़ेंगे। अगर हमें इंतजार करना है, तो हम इंतजार करेंगे।
हम न्याय का इंतजार कर रहे हैं, पूरा समुदाय...इस देश के लोग सुंदर हैं, बुरे नहीं, केवल कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं...हम इसमें अकेले नहीं हैं। वहीं, जब मीडिया ने पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में हुई हिंसा को लेकर सवाल किया तो मदनी भड़क उठे। उन्होंने कहा कि जो सवाल आप मुझसे कर रहे हैं वो सवाल आप गृहमंत्री अमित शाह से कीजिए।
उन्होंने कहा कि आखिर मुर्शिदाबाद क्यों जल रहा है? क्या इसके लिए भी मुसलमानों को दोषी बना देंगे? इस दौरान उन्होंने अपनी बात दोहराई और कहा कि यह अधिनियम या संशोधन देश, समाज या मुसलमानों के लिए सही नहीं है। वहीं, वक्फ मुद्दे पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सचिव नियाज अहमद फारूकी ने इस लोकतंत्र बनाम तानाशाही बताया।
उन्होंने कहा, 'यह लोकतंत्र बनाम तानाशाही है...हमारी स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है और हमारी आवाज दबाई जा रही है...हम कोई हिंसा नहीं करेंगे और हिंसा नहीं होने देंगे। मुर्शिदाबाद में जो हुआ उसके लिए सरकार जिम्मेदार है। अगर आप लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन नहीं करने देंगे, तो यही होगा...वक्फ संशोधन अधिनियम से बिल्डरों को फायदा होगा।'
ये भी पढ़ें: Delhi Today: वक्फ कानून पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बड़ी बैठक, जानें दिल्ली में आज क्या-क्या है खास?












Click it and Unblock the Notifications