दिल्ली पुलिस के खिलाफ एफआईआर के लिए कोर्ट जाएगा जामिया प्रशासन
नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया प्रशासन दिल्ली पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए अदालत में जाएगा। बुधवार को विश्वविद्यालय के पीआरओ अहमद अजीम की ओर से कहा गया है कि वो जल्द ही अदालत में पुलिस के खिलाफ एफआईआर और जांच के लिए अर्जी दी जाएगी। ये मामला 15 दिसंबर की शाम की हिंसा से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने विश्वविद्यालय के भीतर लाइब्रेरी तक में घुसकर छात्रों और स्टाफ पर लाठियां चलाईं, जिसमें कई लोग घायल हुए।

जामिया मिलिया इस्लामिया की कुलपति नजमा अख्तर ने भी कहा है कि 15 दिसंबर को हुई हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस बिना इजाजत के कैंपस में घुसी थी और वो इसके खिलाफ हर मुमकिन लड़ाई लड़ेंगी। प्रोफेसर अख्तर ने सोमवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत में कहा कि 15 दिसंबर को जो हुआ, उसकी पहले दिन से हम निंदा कर रहे हैं। छात्रों के हक पुलिस के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच कुलपति नजमा अख्तर ने कहा कि हमने जामिया हिंसा मामले में एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन वह अभी रिसीव नहीं हुई है। हम इससे आगे कुछ नहीं कर सकते क्योंकि हम सरकारी कर्मचारी हैं। हमने इस मामले में सरकार के सामने भी आपत्ति दर्ज कराई है। फिर भी कुछ नहीं होता है तो हम कोर्ट जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications