Jamia Firing: अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा पर FIR दर्ज करने की मांग

नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया इलाके में हुई गोलीबारी में एक छात्र घायल हो गया। जबकि गोली चलाने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस बीच अब जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के एल्युमनी एसोसिएशन ने एसएचओ को पत्र लिखते हुए तीन भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इन्होंने कहा है कि गुरुवार को जामिया में हुई गोलीबारी के मामले में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर, कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा और गोली चलाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

Alumni Association, Jamia Millia Islamia, jamia, firing, delhi, delhi police, jamia vc, najma akhtar, citizenship amendment act, nrc, jamia university, rambhakt gopal, facebook, anurag thakur, parvesh verma, kapil mishra, जामिया, नागरिकता संशोधन कानून, फायरिंग, जामिया विश्वविद्यालय, रामभक्त गोपाल, फेसबुक, एनआरसी, सीएए, प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस, जामिया वीसी, नजमा अख्तर, अनुराग ठाकुर, एफआईआर, प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा

वहीं विश्वविद्यालय की वीसी नजमा अख्तर का कहना है, 'यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस दौरान पुलिस वहां खड़ी रही और सबकुछ होता रहा। मुझे गर्व है कि मेरे छात्रों ने शांति से स्थिति को संभाला।' हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि ये घटना कुछ सेकेंड में ही हो गई, पुलिस जब तक आरोपी तक पहुंच पाती तब तक वो गोली चला चुका था। प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने वाले इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली पुलिस के बयान पर जामिया के छात्रों और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जताई है। इन्होंने पुलिस पर मूक दर्शक बने रहने का आरोप लगाया है। वहीं विशेष पुलिस आयुक्त प्रवीण रंजन ने कहा, 'जब तक पुलिस कुछ करती तब तक वो शख्स गोली चला चुका था। सबकुछ महज सेकेंड्स में हुआ। जांच जारी है। मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। हम इसकी भी जांच कर रहे हैं कि वह नाबालिग है या नहीं।'

गौरतलब है कि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में एक चुनावी रैली कहा था- 'देश के गद्दारों को...' जिसके बाद सामने मौजूद भाजपा समर्थकों ने इस नारे को पूरा करते हुए कहा- 'गोली मारो सा** को'। वहीं भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा था, 'दिल्ली की जनता जानती है कि जो आग आज से कुछ साल पहले कश्मीर में लगी थी, वहां पर कश्मीरी पंडितों की बहन-बेटियों के साथ रेप हुआ था। उसके बाद ये आग यूपी में लगती रही, हैदराबाद में लगती रही, केरल में लगती रही, आज वो आग दिल्ली के एक कोने में लग गई है। वहां पर लाखों लोग इकट्ठे हो जाते हैं और वो आग कभी भी दिल्ली के घरों तक पहुंच सकती है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+