जामिया फायरिंग: जेएनयूएसयू काउंसलर ने अनुराग ठाकुर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र विष्णु प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जेएनयू के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के काउंसलर विष्णु ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में अनुराग ठाकुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। ये शिकायत ठाकुर के 'देश के गद्दारों को, गोली मारो @@ को' के नारे लगाने और गुरुवार को जामिया में फायरिंग की घटना को लेकर दर्ज कराई गई है।

JNUSU Councillor Vishnu Prasad filed complaint against Anurag Thakur, जेएनयू छात्र ने अनुराग ठाकुर के खिलाफ केस किया, Jamia firing, jnu, Amulya Patnaik, Anurag Thakur, rambhakt gopal, रामभक्त गोपाल, Jamia firing, jamia shooter, jamia, rambhakt gopal marksheet, रामभक्त गोपाल की मार्कशीट

दरअसल केंद्र में मंत्री अनुराग ठाकुर ने 27 जनवरी को दिल्ली में भाजपा की चुनावी रैली में 'देश के गद्दारों को. गोली मारो @@' के नारे लगवाए थे। जामिया में छात्रों पर गोली चलाने वाले युवक ने भी तमंचा लहराते हुए नारेबाजी की थी। उसने किसको चाहिए आजादी और जय श्रीराम के नारे लगाए थे। दोनों चीजों को जोड़ते हुए विष्णु ने अनुराग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं और पुलिस में शिकायत की है।

गुरुवार को जामिया के छात्र नागरिकता कानून के खिलाफ मार्च निकाल रहे थे। इसी दौरान जेवर का रहने वाला ये युवक तमंचा लेकर जामिया पहुंच गया था और प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों पर फायरिंग की थी। इसमें एक छात्र को गोली लगी है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

फायरिंग करने वाले युवक जेवर का रहने वाला बताया गया है। ये तमंचा लहराता हुए जब फायरिंग कर रहा था। तो कट्टा लहराते हुए चिल्लाया- मैं हूं... आओ तुम्हें देता हूं आजादी। बताओ किसे चाहिए आजादी। इसके फेसबुक पर- शाहीन बाग खेल खत्म और चंदन भाई ये आपका बदला है जैसे पोस्ट हैं। इसने एक पोस्ट में ये भी लिखा है कि अंतिम यात्रा में मुझे भगवा में ले जाए।

सीएए के खिलाफ मार्च निकाल रहे जामिया के छात्रों पर फायरिंग के मामले में आम आदमी पार्टी ने भी अनुराग ठाकुर की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायकक को चिट्ठी लिखी है। इसमें मांग की गई है कि पूरे घटनाक्रम में केंद्रीय मंत्र अनुराग ठाकुर की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+