जामिया फायरिंग: आप की दिल्ली पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी, अनुराग ठाकुर की भूमिका की जांच हो

नई दिल्ली। सीएए के खिलाफ मार्च निकाल रहे जामिया के छात्रों पर फायरिंग के मामले में आप ने अनुराग ठाकुर की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को चिट्ठी लिखी है। इसमें मांग की गई है कि पूरे घटनाक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

जामिया फायरिंग: आप की दिल्ली पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी, अनुराग ठाकुर की भूमिका की जांच हो

दरअसल केंद्र में मंत्री अनुराग ठाकुर ने 27 जनवरी को दिल्ली में भाजपा की चुनावी रैली में 'देश के गद्दारों को. गोली मारो @@' के नारे लगवाए थे। जामिया में छात्रों पर गोली चलाने वाले युवक ने भी तमंचा लहराते हुए नारेबाजी की थी। उसने किसको चाहिए आजादी और जय श्रीराम के नारे लगाए था। इसी का हवाला आप ने अपनी चिट्ठी में दिया है। आम आदमी पार्टी के अलावा और भी कई संगठनों और मशहूर हस्तियों ने अनुराग की कड़ी आलोचना की है।

गुरुवार को जामिया के छात्र नागरिकता कानून के खिलाफ मार्च निकाल रहे थे। इसी दौरान जेवर का रहने वाला ये युवक तमंचा लेकर जामिया पहुंच गया था और प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों पर फायरिंग की थी। इसमें एक छात्र को गोली लगी है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

फेसबुक पर पहले ही लिखी थी हिंसा की बात

पुलिस के मुताबिक, फायरिंग करने वाले युवक जेवर का रहने वाला बताया गया है। ये तमंचा लहराता हुए जब फायरिंग कर रहा था। तो कट्टा लहराते हुए चिल्लाया- मैं हूं... आओ तुम्हें देता हूं आजादी। बताओ किसे चाहिए आजादी। इसके फेसबुक पर- शाहीन बाग खेल खत्म और चंदन भाई ये आपका बदला है जैसे पोस्ट हैं। इसने एक पोस्ट में ये भी लिखा है कि अंतिम यात्रा में मुझे भगवा में ले जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+