जम्मू कश्मीर: श्रीनगर से पकड़ा गया जैश का वॉन्टेड आतंकी, दो लाख का था इनाम
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से जैश-ए-मोहम्मद के वॉन्टेड आतंकी फैयाज अहमद लोन को गिरफ्तार किया गया है। लोन को जम्मू कश्मीर पुलिस की दिल्ली की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। लोन पर दिल्ली पुलिस ने दो लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। इसके अलावा उसके खिलाफ गैर-जमानती वॉरेंट भी जारी किया जा चुका है। लोन साल 2015 से वॉन्टेड था और तब से ही वह फरार चल रहा था। फैयाज कुपवाड़ा का रहने वाला है। फैयाज की गिरफ्तारी के बारे में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।













Click it and Unblock the Notifications