'अपनी वफादारी साबित करने के लिए देते हैं हर रोज अपमानजनक बयान', जयराम रमेश ने किया हिमंत बिस्वा सरमा पर पलटवार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के 'भारत जोड़ो यात्रा' के खिलाफ अपमानजनक बयान को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हम असम के सीएम को गंभीरता से नहीं लेते।

नई दिल्ली, 07 सितंबर: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के 'भारत जोड़ो यात्रा' के खिलाफ अपमानजनक बयान को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हम असम के सीएम को गंभीरता से नहीं लेते, उन्हें 20-25 साल कांग्रेस में रहने के बाद हर दिन अपनी वफादारी साबित करनी पड़ती है। वह हाल ही में बीजेपी में आए हैं, इसलिए उन्हें हर दिन अपमानजनक बयान देने पड़ते हैं।

क्या बोले हिमंत बिस्व सरमा

क्या बोले हिमंत बिस्व सरमा

बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर राहुल गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' पाकिस्तान ले जानी चाहिए, क्योंकि भारत एकजुट है। जयराम रमेश ने कहा कि मुझे लगता है असम के मुख्यमंत्री बचकाने अपरिपक्व हैं।

'राहुल गांधी को पाकिस्तान जाना चाहिए'

'राहुल गांधी को पाकिस्तान जाना चाहिए'

हिमंत बिस्वा ने ट्वीट कर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 'कॉमेडी ऑफ द सेंचुरी' है। जवाहरलाल नेहरू, लॉर्ड माउंटबेटन और जिन्ना की एक तस्वीर उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि आज हम जिस भारत में रहते हैं, वह मजबूत और एकजुट है। भारत का विभाजन केवल 1947 में हुआ था, क्योंकि कांग्रेस इसके लिए सहमत थी। राहुल गांधी अगर वे एकीकरण चाहते हैं तो उन्हें 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए।

तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने भी साधा निशाना

तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने भी साधा निशाना

हिमंत के अलावा, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने राहुल गांधी की भारत जोड़ी यात्रा के बारे में कड़ी टिप्पणी की और कहा कि राहुल गांधी 'भारत छोड़ो' के लिए जाने जाते हैं।

आज से भारत यात्रा शुरू

आज से भारत यात्रा शुरू

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज यानी सात सिंतबर से शुरू हो रही है। राहुल गांधी और 100 से अधिक कांग्रेसी 15 दिवसीय पैदल मार्च पर निकलेंगे। यह यात्रा 3,570 किलोमीटर की होगी।

कन्याकुमारी से शुरू होगी यात्रा

कन्याकुमारी से शुरू होगी यात्रा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज कन्याकुमारी से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। राहुल गांधी देर रात ही इस कार्यक्रम के लिए चेन्नई एयरपोर्ट पहुंच गए थे। चेन्नई से राहुल गांधी कन्याकुमारी पहुंचेंगे, जहां वो पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत करेंगे।

यह भी पढ़ें- जयराम रमेश ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के गान को किया लॉन्च, बोले- इसका उद्देश्य लोगों को सुनना है, भाषण देना नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+