जयराम रमेश ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के गान को किया लॉन्च, बोले- इसका उद्देश्य लोगों को सुनना है, भाषण देना नहीं

जयराम रमेश ने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर पक्ष स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि यह इस यात्रा में टेलीप्रॉम्प्टर से पढ़े जाने वाले लंबे भाषण नहीं होंगे। इसका उद्देश्य लोगों की चिंताओं और उनकी मांगों को सुनना है

नई दिल्ली, 05 सितंबर: जयराम रमेश ने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर पक्ष स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि यह इस यात्रा में टेलीप्रॉम्प्टर से पढ़े जाने वाले लंबे भाषण नहीं होंगे। इसका उद्देश्य लोगों की चिंताओं और उनकी मांगों को सुनना है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, जयराम रमेश ने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोगों की चिंताओं को दिल्ली पहुंचानी है।

जयराम रमेश

भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से शुरू हो रही है। यह यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक चलेगी। इसमें राहुल गांधी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। जयराम रमेश ने यात्रा एंथम को सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लॉन्च किया। उन्होंने इसका लिरिक्स भी साझा किए। 'एक तेरे कदम, एक मेरे कदम, मिल जाए, जुड़ गए अपना वतन'.. उन्होंने कहा कि इस यात्रा में कांग्रेस के सभी नेता शामिल हैं।

गुलाम नबी आजाद पर साधा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने गुलाम नबी आजाद पर भी निशाना साधा। गुलाम नबी आजाद के 'कांग्रेस जोड़ो अभियान' पर उन्होंने हमला किया। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस जोड़ो' की कोई जरूरत ही नहीं है, क्योंकि पार्टी अटूट है। कहा कि हम एक लोकतांत्रिक पार्टी हैं। हम आवाज को नहीं दबाते। जो लोग संतुष्ट नहीं हैं वे बयान जारी करते हैं। कुछ लोग चिट्ठी लिखते हैं, कुछ लोग ट्वीट करते हैं। यह एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है।

'मैं कोई टिप्पणी करना नहीं चाहता'

जयराम रमेश ने कहा कि हम सभी लोगों को एक साथ लेने की कोशिश करते हैं। हम सभी लोगों तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। उन्होंने गुलाम नबी आजाद का नाम लिए बिना कहा कि फिर भी कुछ हमें गालियां देकर चले जाते हैं। मैं उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। रेजिनेशन लेटर में उन्होंने राहुल गांधी को नॉन सीरियस राजनेता बताया।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता जयराम बोले- INS Vikrant की कमिशनिंग में 22 साल लगे लेकिन पीएम मोदी पूरा श्रेय लेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+