Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan Cabinet Ministers Oath ceremony: इन 23 विधायकों को बनाया गया मंत्री, देखें पूरी सूची

Recommended Video

    Ashok Gehlot की Cabinet हो गई है तैयार, देखें पूरी List | वनइंडिया हिंदी

    जयपुर: राजस्थान में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद आज 23 विधायक मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में शपथ ले रहे हैं। इनमें 22 विधायक कांग्रेस के हैं जबिक एक विधायक राष्ट्रीय लोकदल के हैं जिनको मंत्री बनाया गया है। बुलाकी दाक कल्ला, शांति कुमार धारिवाल और प्रसादीलाल मीणा को राज्सथान के राज्यपाल ने शपथ दिलाई है।

    Jaipur: Swearing-in ceremony of 13 cabinet ministers, 10 state ministers of newly-formed Rajasthan govt

    बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को मात देते हुए जीत हासिल की है। जिसके बाद अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री और सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण के बाद अब इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया जाएगा। इस साल हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार वापसी करते हुए 99 सीटों पर जीत हासिल की है।

    राजस्थान कैबिनेट मंत्री
    बीडी कल्ला (बीकानेर), शांति धारीवाल (कोटा उत्तर), परसादी लाल मीणा (लालसोट), मास्टर भंवरलाल मेघवाल (सुजानगढ़ से), लालचंद कटारिया (झोटवाड़ा से) , डॉ. रघु शर्मा (केकड़ी से), प्रमोद जैन भाया अंता से, विश्वेंद्र सिंह (डीग-कुम्हेर), बायतू से हरीश चौधरी, रमेश मीणा (सपोटरा), चित्तौड़गढ़ से उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह (सिविल लाइंस) और पोकरण से विधायक सालेह मोहम्मद को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया।

    राज्यमंत्री और स्वतंत्र प्रभार
    बांसवाड़ा से अर्जुन सिंह बामनिया, कोलायत से भंवर सिंह भाटी, सांचौर से सुखराम विश्नोई, अलवर ग्रामीण से टीकाराम जूली, वैर से भजनलाल जाटव, हिंडौली से अशोक चांदना, लक्ष्मणगढ़ (सीकर) विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, सिकराय से ममता भूपेश, कोटपूतली से राजेन्द्र सिंह यादव और गठबंधन दल RLD के भरतपुर से विधायक सुभाष गर्ग राज्यमंत्री या स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री होंगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+