'यह व्यक्ति भारत को बदल देगा', जैन मुनि रमणीक महाराज ने राहुल गांधी को बताया 'तपस्वी'
Ramnik Muni Maharaj On Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ हर तरफ हो रही है। अब एक जाने माने जैन मुनि ने राहुल गांधी को तपस्वी बताया है और उनकी जमकर तारीफ की है। जैन मुनि ने राहुल गांधी को भारत की तस्वीर बदलने वाला नेता बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने जैन मुनि रमणीक जी महाराज का वीडियो भी साझा किया है।
जैन मुनि रमणिक जी महाराज इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि राहुल गांधी के बारे में मेरे विचार उनकी तपस्या को देखने के बाद बदल गए जब वह 3000-4000 किमी चले। मैं सोचता था कि वह आम आदमी के बारे में गंभीर नहीं थे और उनके दर्द को नहीं समझते थे। राहुल गांधी नहीं बदले हैं। वो हमेशा से ऐसे ही थे। करोड़ों रुपये खर्च करके उनकी छवि को बिगाड़ने की साजिश अब ध्वस्त हो गई। आखिर सूरज और सत्य को कौन छुपा सका है? नीचे देखें वीडियो...

यहां देखें VIDEO (Ramnik Muni ji Maharaj Video)
और क्या कहा रमणीक मुनी महाराज ने
मैं देख रहा था कि कैसे एक बूढ़ा आदमी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की ओर दौड़ता हुआ आया। जैसे ही वह करीब आया उसने गांधी के पैर ऊपर उल्टी कर दिए। अगर कोई और आम आदमी होता, तो वह बिना रुके पीछे हट जाता। लेकिन गांधी वैसे ही खड़े रहे। वह कितना बुद्धिमान आदमी है! वह भारत को बदल देगा। उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी बदले नहीं हैं वह हमेशा से ऐसे ही थे। करोड़ों रुपये खर्च करके उनकी छवि खराब करने की साजिश अब ध्वस्त हो गई है। आखिर सूरज और सच्चाई को कौन छुपा पाया है?












Click it and Unblock the Notifications